कांगो के अशांत पूर्वी हिस्से में रविवार (27 नवंबर) हुई जातीय हिंसा में कम से कम 34 नागरिक मारे गए। स्थानीय अधिकारी जॉय बोकेले ने लुहांगा के हुतु गांव पर नांद जातीय मिलिशिया के हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमले में 34 लोग मारे गए हैं। बोकेले ने बताया कि मिलिशिया ने एफएआरडीसी (कांगो के सैन्य मोर्चे) पर हमला करना शुरू कर दिया। वे एफएआरडीसी पर हमला कर रहे थे जबकि दूसरा समूह लोगों का नरसंहार कर रहा था। उन्होंने बताया कि हमला नांद मिलिशिया समूह ने किया था और झड़प में उनका एक हमलावर मारा गया।
कांगो: मिलिशिया हमले में 34 नागरिक मारे गए
स्थानीय अधिकारी जॉय बोकेले ने बताया कि मिलिशिया ने एफएआरडीसी (कांगो के सैन्य मोर्चे) पर हमला करना शुरू कर दिया।
Written by एजंसी
गोमा (डीआर कांगो)
Updated: 
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 27-11-2016 at 21:00 IST