अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ बैठक की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने श्वेत किसानों की हत्या का मुद्दा उठाया और पर इस मामले को सुलझाने में विफल रहने का आरोप लगाया। डोनाल्ड ट्रंप की दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ ओवल ऑफिस में बैठक तब तनाव पूर्ण हो गयी जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों की हत्या के साक्ष्य दिखाने का दावा करते हुए वीडियो चलाए।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि हज़ारों श्वेत किसानों को फांसी दी जा रही है और उनकी ज़मीन जब्त की जा रही है, उन्होंने कब्रों पर सफ़ेद क्रॉस के निशान वाले वीडियो दिखाए और हाल ही में हुई हत्याओं के बारे में बात करने वाले न्यूज प्रिंट आउट दिखाए। उन्होंने कहा, “हमें अफ़्रीका और अन्य जगहों के बारे में बहुत ज़्यादा शिकायतें मिली हैं।” उन्होंने कहा कि कई श्वेत किसान दक्षिण अफ़्रीका से भाग रहे हैं और इसे नरसंहार कह रहे हैं।

ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में नस्लीय भेदभाव का लगाया आरोप

ट्रंप ने कहा, ‘‘लोग अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिण अफ्रीका से भाग रहे हैं। उनकी जमीन हड़पी जा रही है और कई मामलों में उन्हें मार दिया जा रहा है।’’ वहीं, रामफोसा ने ट्रंप के आरोपों का खंडन किया और कहा, ‘‘हम इसका पूरी तरह से विरोध करते हैं।’’ रामफोसा ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा, ऐसा नहीं है और कहा कि दक्षिण अफ्रीका में मारे गए लोग सिर्फ़ गोरे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें सरकार की नीति नहीं हैं और इस बात पर ज़ोर दिया कि देश में अपराध मौजूद हैं लेकिन नस्लीय रूप से टारगेटेड नहीं हैं।

वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या

इस दौरान ट्रंप कहते हैं, “यह एक भयानक दृश्य है, ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा” जिस पर रामफोसा पूछते हैं, “क्या उन्होंने आपको बताया है कि वह कहां है श्रीमान राष्ट्रपति?” ट्रंप कहते हैं कि नहीं। रामफोसा कहते हैं कि वे जानना चाहेंगे कि यह कहां है क्योंकि उन्होंने इसे पहले कभी नहीं देखा है। ट्रंप जवाब देते हैं कि यह दक्षिण अफ्रीका में है।

रामफोसा ने चिंताओं को दूर करने के लिए एक निजी चर्चा का सुझाव दिया और मजाक में कहा, “मुझे खेद है कि मेरे पास आपको देने के लिए विमान नहीं है।” बैठक के दौरान ट्रंप ने एनबीसी के एक रिपोर्टर की भी आलोचना की और उन्हें अपमानजनक बताया और कतर के जेट को स्वीकार करने पर टिप्पणी करने से परहेज किया। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स