दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका ने बुधवार (9 नवंबर) को अपना राष्ट्रपति चुन लिया है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति पद के चुनावों में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी हिलेरी क्लिंटन को मात दी। वे अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति हैं। सभी न्यूज चैनलों और अखबारों ने हिलेरी की जीत की संभावना जताई थी। ओपिनियन पोल्स में भी हिलेरी की जीत दिखाई जा रही थी। लेकिन सब गलत साबित हो गए। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 वोट चाहिए होते हैं। नतीजों में ट्रंप को 288 इलेक्टॉरल वोट मिले। खबरों के अनुसार ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया, फ्लोरिडा, अलास्का, यूटा, आयोवा, एरिजोना, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, ओहायो, उत्तर कैरोलिना, उत्तर डकोटा, दक्षिण डकोटा, नेब्रास्का, कंसास, ओकलाहोमा, टेक्सास, व्योमिंग, इंडियाना, केंटुकी, टेनेसी, मिसीसिपी, अरकंसास, लुइसियाना, पश्चिम वर्जीनिया, अलबामा, दक्षिण कैरोलिना, मोंटाना, इडाहो और मिसौरी में जीत हासिल की। ऐसे में वहां के न्यूजपेपर्स ने इस खबर को अपने-अपने अंदाज में कवर किया है।
वीडियो: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: रोचक तथ्य
नतीजों के साथ रिपब्लिकन पार्टी आठ साल बाद सत्ता में वापसी की है। इससे पहले साल 2001-09 के बीच जॉर्ज डब्ल्यू बुश रिपब्लिकन राष्ट्रपति थे। उनके बाद बराक ओबामा दो बार राष्ट्रपति रहे। ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं। चुनाव नतीजों के दौरान ट्रंप ने डेमोक्रेटस के गढ़ ओहियो में भी जीत दर्ज की। इनके अलावा उनकी जीत में स्विंग स्टेट की भी बड़ी भूमिका रही। स्विंग स्टेट वे राज्य होते हैं जो चुनावी बयार के साथ बदलते रहते हैं।
ट्रंप की जीत पर अमेरिका के न्यूजपेपर्स ने कैसे-कैसे उसे कवर किया देखिए-


