दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को हुए प्लेन की एक क्रैश लैंडिंग हादसे बाद शुक्रवार को इटली में एक प्लेन हादसा हुआ है। जर्मीन की लॉजिस्टिक कंपनी DHL का एक कार्गो प्लेन रनवे से फिसलकर शहर की सड़क पर आ खड़ा हुआ। हालांकि प्लेन में सवार तीन लोगों का एयरक्राफ्ट क्रू सुरक्षित बच गया और हादसे में किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
यह घटना सुबह 4 बजे इटली के बर्गमो हवाई अड्डे के पास हुई। कुरियर फर्म डीएचएल द्वारा किराए पर लिया गया यह प्लेन एएसएल एयरलाइंस बोइंग 737-400 था। डीएचएल का यह कारगो प्लेन पेरिस के चार्ल्स डी गेलो से रवाना हुआ था। जो स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4 बजे ईटली के बर्गामों एयरपोर्ट पर क्रेश हो गया। यह प्लेन एयरपोर्ट पर क्रेश होता हुआ सीधा शहर की सड़क पर जा गिरा।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह खराब मौसम की वजह से हुआ। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया और इसे सुबह 6.45 बजे खोला गया। ट्विटर यूजर मार्को मॉरी पुड ने इस विशाल प्लेन की तस्वीरें पोस्ट की है। तस्वीर में यह विशालकाय प्लेन एयरपोर्ट रिंग रोड के बीचो-बीच खड़ा है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है। घटना के बाद बर्गामों आने वाली कुछ पैसेंजर फ्लाइट को कैंसिल किया गया। आपको बता दें बर्गामों एयरपोर्ट इटली का तीसरा सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है।
A DHL cargo plane has overshot the runway at Italy's Bergamo’s Orio al Serio airport and crashed into a major road. pic.twitter.com/OKyX5Ec0QD
— Philip Sime (@PhilipSimeITV) August 5, 2016

