अमेरिका के डलास में प्रदर्शन के दौरान तीन ट्रांजिट पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वहीं 10 अन्य पुलिसकर्मियों को भी गोली मारी गई। यह गोलीबारी मिनिसोटा और लुइसियाना में पुलिस गोलीबारी के विरोध में की गई। गोलीबारी गुरुवार रात को पौने नौ बजे के करीब हुई। लाइव टीवी के वीडियो में दिखाई दिया कि सड़क के किनारे प्रदर्शन के दौरान गोलियां चलाई गईं। पुलिस और अन्य लोगों ने कारों के पीछे छुपकर जान बचाई। पुलिस ने शूटर की तलाश शुरू कर दी है।
इससे पहले बुधवार को मिनिसोटा में एक पुलिसकर्मी ने कार में बैठे फिलांडो केस्टाइल को गोली मार दी थी। इस घटना का वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया गया। मंगलवार को भी इसी तरह की घटना लुइसियाना में हुई। वहां पर दो गोरे पुलिसकर्मियों ने एल्टन स्टर्लिंग नाम के शख्स को गोली मार दी थी। इस घटना का वीडियो में मोबाइल के जरिए बनाया गया था। मैनहटन में पुलिस गोलीबारी के विरोध में प्रदर्शन भी हुआ।
