चीन के व्यावसायिक शहर शंघाई के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार (12 जून) को एक देसी बम फटने से चार यात्री घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शंघाई एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले से कहा कि शंघाई पुडांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 2 पर चेक-इन काउंटर के पास दोपहर करीब 2:20 बजे विस्फोट हुआ। बाद में लगा कि यह देसी बम हो सकता है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार घायलों में से एक की चोट गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने विस्फोट के मामले में जांच शुरू कर दी है। शिन्हुआ ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि एक संदिग्ध ने विस्फोटक भरी बोतल फेंकी। पोस्ट के अनुसार संदिग्ध के अलावा चार अन्य घायल हैं।
चीन के शंघाई हवाईअड्डे पर बम विस्फोट में चार घायल
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शंघाई एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले से कहा कि शंघाई पुडांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 2 पर चेक-इन काउंटर के पास दोपहर करीब 2:20 बजे विस्फोट हुआ।
Written by भाषा
बीजिंग

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 12-06-2016 at 18:44 IST