शिकागो के दक्षिणी हिस्से के एक घर में पार्टी के दौरान रविवार तड़के कई लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।शिकागो पुलिस का कहना है कि रविवार को 13 लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक चार की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 16 से 48 साल की उम्र वाले लोग शामिल हैं।

समाचार और संचार विभाग के उप निदेशक टॉम अहर्न ने ट्वीट किया कि शिकागो पुलिस स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे गोलीबारी के सिलसिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाएगी। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना 57 मे स्ट्रीट में हुई। पड़ोस में रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति ने शिकागो ट्रिब्यून को बताया कि उसने कम से कम पांच गोलियां चलने की आवाज सुनी।