रूस में रविवार की सुबह कई शक्तिशाली भूकंप आए। एक भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी सुनामी केंद्र ने हवाई और रूस दोनों के लिए सुनामी वॉच की चेतावनी जारी कर दी है। इसके बाद समुद्र के आसपास तटीय इलाकों में समुद्री लहरें उठने की आशंका बनी हुई है। हालांकि रूसी प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।
सुनामी का अलर्ट
रूस में जो भूकंप आया, उसका केंद्र कामचात्सकी शहर के पूर्व में स्थित था और इसकी गहराई केवल 10 किलोमीटर थी। इसके कारण झटकों का असर जमीन पर काफी अधिक हुआ। हालांकि रूस में भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन जो 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, उसके कारण सुनामी आ सकती है।
प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में सुनामी की लहरें आ सकती हैं। ऐसे में रूस के तटीय इलाकों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर ‘मेगा डैम’ प्रोजेक्ट शुरू किया, जानें भारत पर क्या होगा इसका असर?
1 घंटे के अंदर पांच बार कांपी धरती
रूस में 1 घंटे के अंदर पांच बार धरती कांपी है और भूकंप की तीव्रता 6.6 से लेकर 7.4 के बीच में रही। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस में पहला भूकंप 12 बजकर 19 मिनट पर आया और जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 रही। वहीं दूसरा भूकंप 12 बजकर 37 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 रही। इसके बाद तीन और झटके महसूस किए गए।
हालांकि रूस के इस प्रायद्वीप में भूकंप आना आम है। यह इलाका प्रशांत और यूरेशियन प्लेट के ऊपर बसा है और इसी वजह से यह इलाका भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के मद्देनजर बेहद संवेदनशील माना जाता है है। यह एरिया प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। इससे पहले इसी शहर में 9.0 की तीव्रता का भूकंप 1952 में आया था। इसकी वजह से सुनामी भी आई थी, जिसमें 30 फीट तक लहरें उठी थी।
