इंग्लैंड के ओल्डबरी इलाके में कुछ दिन पहले ब्रिटिश मूल की एक सिख महिला के साथ बलात्कार किया गया और मारपीट भी हुई। महिला की उम्र 20 साल के आसपास है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के मुताबिक, यह घटना नस्लीय हमला है। इस घटना से सिख समुदाय में जबरदस्त गुस्सा है और उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की है।
पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए उनकी जानकारी आम लोगों के बीच में शेयर की है। इस घटना में शामिल एक आरोपी की उम्र लगभग 30 साल है। पुलिस ने बताया है कि उसका सिर मुंडा हुआ है और उसने काला ट्रैकसूट और काले दस्ताने पहने हैं। दूसरे आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
गोलीबारी के बाद पहली बार सामने आईं चार्ली कर्क की पत्नी, सुनाया भावुक किस्सा
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उसने लोगों से अपील की है कि वह इस मामले में पुलिस का सहयोग करे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने न केवल महिला के साथ बलात्कार किया और उसे पीटा बल्कि नस्लवादी गालियां भी दीं। हमलावरों ने “तुम इस देश की नहीं हो, यहां से चली जाओ” और “अपने देश वापस जाओ” भी कहा। इस वजह से पुलिस ने इस अपराध को नस्लीय रूप से गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा है।
सरकार और नेताओं पर उठाया सवाल
सिख फेडरेशन ने बताया है कि पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना 9 सितंबर को एक पार्क में सुबह 8:30 बजे हुई है। सिख फेडरेशन ने इस मामले में सरकार और नेताओं पर सवाल उठाया है और कहा है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सबसे सख्त कदम उठाए जाने जरूरी है। कई संगठनों ने इसे नस्लवाद, स्त्री विरोधी और हिंसा का मामला बताया है।
ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई समुदायों विशेषकर सिख टैक्सी ड्राइवरों पर हमले की कई खबरें सामने आ चुकी हैं।
चार्ली कर्क की हत्या के मामले में पकड़ा गया टायलर रॉबिन्सन कौन है?