ब्राजील के अतिबिया में एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट इसलिए काट दिया क्योंकि उसने अपनी पत्नी की 15 साल की भतीजी के साथ बेड शेयर किया था। पुलिस ने इस महिला पर ‘हत्या के प्रयास’ का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला पिछले हफ्ते का है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपने पति को सबक सिखाने के लिए आरोपी महिला ने पहले अपने 39 साल के पति को बहलाकर बेडरूम में बुलाया और बहाने से उसके हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद उसने रेजर निकालकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

न्यूयॉर्क पोस्ट और डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि पति का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद महिला ने पहले उसकी तस्वीरें लीं और फिर उसे टॉयलेट में फ्लश कर दिया।

डेली मेल के अनुसार, इसके बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। थाने पहुंचने पर महिला ने कहा, “गुड इवनिंग ऑफिसर्स, मैंने अपने पति का पेनिस काट दिया है।” उसने पुलिस से यह भी कहा कि उसने सुना है कि पेनिस को दोबारा जोड़ा भी जा सकता है।

इस समय अरोपी महिला का पति अस्पताल में है और उसकी हालात के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस महिला के इस दावे की जांच कर रही है कि उसका पति जिस लड़की के साथ सोया था उसकी उम्र 15 साल है। आपको बता दें कि ब्राजील में सहमति की उम्र 14 साल है।

इंडोनेशिया से भी आ चुका है ऐसा मामला

इससे पहले इस साल ही इंडोनेशिया से भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। इंडोनेशिया में एक महिला को उसके बॉयफ्रेंड को उनके सेक्स टेप लीक करने की धमकी दी थी। महिला का बॉयपफ्रेंड उसके दूरी बनाने से नाराज था। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड पर नहाने से ठीक पहले हमला किया। इसके बाद वह ही उसे उस होटल के रिसेप्शन पर लेकर पहुंची, जहां वो रुके हुए थे। साल 2021 में ब्राजील से ऐसा एक और मामला सामने आया था, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या से पहले उसका पेनिस काटा और फ्राई किया।