पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक राजमार्ग पर बोको हराम के हमले में पांच व्यापारियों की मौत हो गई। सैन्य सूत्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला सोमवार (15 अगस्त) को किया गया। इस्लामिस्ट समूह के लगातार हमलों के कारण बंद कर दिए गए इस राजमार्ग को दो माह पहले ही दोबारा खोला गया था। नाइजीरियाई आव्रजन अधिकारी और व्यापारियों के समूह के वाहनों का काफिला कैमरून के साथ लगने वाली सीमा पर स्थित गैम्बोरू से माइदुगुरी जा रहा था।

सेना के एक अधिकारी ने बताया ‘तीन आव्रजन अधिकारी गोलीबारी में घायल हो गए। अधिकारियों ने अपनी गाड़ी तेजी से माइदुगुरी की ओर बढ़ा दी और व्यापारियों का समूह पीछे छूट गया।’ पांच व्यापारियों ने अपना काफिला यह सोच कर अधिकारियों के काफिले के पीछे किया कि खतरनाक रास्ते से अकेले जाने के बजाय बोरनो जाने के लिए यह रास्ता बेहतर रहेगा लेकिन बोको हराम ने हमला करके व्यापारियों के दो ट्रक लूटे और उन्हें आग लगा दी। हमले में पांच व्यापारी मारे गए।