ग्रीस से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां नाव पलटने से 78 प्रवासियों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
असल में दक्षिणी ग्रीस के तट पर प्रवासियों को ले जा रही मछली पकड़ने वाली एक नाव डूब गई जिससे कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोगों लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी। फिलहाल तेजी से राहत बचाव का काम किया जा रहा है।
104 लोगों का बचाया गया कई अभी भी लापता
अधिकारियों ने कहा कि इस हादसे में अब तक 104 लोगों को बचाया गया है। चार लोगों को हाइपोथर्मिया के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्टेस के अनुसार, ग्रीक कोस्ट गार्ड ने 78 लोगों के मारे जाने की सूचना दी थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने यात्री समुद्र में लापता हो सकते हैं।
टोब्रुक इलाके से रवाना हुई थी नाव
माना जा रहा है कि इटली जा रही यह नाव पूर्वी लीबिया के टोब्रुक इलाके से रवाना हुई थी। इतालवी तट रक्षक ने मंगलवार को सबसे पहले ग्रीक अधिकारियों और फ्रोंटेक्स को आने वाले जहाज के बारे में सतर्क किया।
प्रवासियों पर महीने की शुरुआत में हुई बड़ी कार्रवाई
दरअसल, अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में पूर्वी लीबिया में प्रवासियों पर एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मिस्र, सीरियाई, सूडानी और पाकिस्तानियों सहित कई हजार प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है। लीबिया के अधिकारियों ने लैंड क्रॉसिंग पॉइंट के माध्यम से मिस्र के कई लोगों को उनके देश भेज दिया।
पश्चिमी लीबिया में, अधिकारियों ने पिछले कुछ हफ्तों में राजधानी त्रिपोली और अन्य शहरों में प्रवासी हब पर छापा मारा है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, कम से कम 1,800 प्रवासियों को हिरासत में लिया गया और सरकार द्वारा संचालित हिरासत केंद्रों में ले जाया गया।