बांग्लादेश का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो चुका है। उस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लड़कियों एक यूनिवर्सिटी के वीसी के घर बाहर डांस कर रही हैं। असल में वो डांस भी उनका विरोध करने का तरीका है, लेकिन भारत में उस वीडियो के वायरल होने का कारण काफी मजेदार है। असल मे लड़कियां विरोध प्रदर्शन जरूर बांग्लादेश में कर रही हैं, लेकिन जरूरत उन्हें भारत के हरियाणवी गानों की पड़ी है।
वायरल वीडियो में लड़कियां ‘तेरी आंख्या का वो काजल’ पर जमकर थिरकती दिख रही हैं। अब इस विरोध प्रदर्शन का कारण भी सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि यह लड़कियां इस बात से नाराज थी कि गर्ल्स हॉस्टल के बाहर काफी तेज आवाज में गाने बजते थे, उस शोर की वजह से सभी परेशान हो चुकी थीं। उन्होंने कॉलेज में इसे लेकर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।
अब क्योंकि एक्शन नहीं लिया गया, ऐसे में छात्राओं ने अपने हाथ में ही इस मामले को ले लिया। उनकी तरफ से फैसला हुआ कि हरियाणवी गानों पर डांस कर अपना विरोध जताया जाएगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां लाउडस्पीकर पर गाने बजा अपना विरोध दर्ज करवा रही हैं। अब भारत में इस बात पर चुटकी ली जा रही है कि बांग्लादेश हर चीज के लिए भारत पर निर्भर चल रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तल्ख चल रहे हैं। वहां पर हो रहे हिंदुओं पर हमले ने तनाव को बढ़ा दिया है। भारत सरकार ने समय-समय पर बांग्लादेश को चेतावनी दी है, लेकिन जमीन पर अभी स्थिति ज्यादा सुधरी नहीं है। बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत जानने के लिए यहां क्लिक करें