Sheikh Hasina Red Corner Notice: बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, खबर है कि यूनुस सरकार उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा सकती है, इंटरपोल से संपर्क साधा गया है। इसके अलावा 11 और अन्य लोगों को लेकर शिकायत की गई है, उनके खिलाफ भी नोटिस जारी हो सकता है। यूनुस सरकार का आरोप है कि ये सभी लोग बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
शेख हसीना पर कितने केस दर्ज?
अब जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश पुलिस ने हाल ही में शेख हसीना और क72 अन्य लोगों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे, इसमें गृह युद्ध शुरू करने की साजिश से लेकर सरकार गिराने की कोशिश तक शामिल था। हसीना पर तो वर्तमान 100 से भी ज्यादा केस चल रहे हैं, उन पर मास मर्डर और भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगे हैं। यूनुस सरकार भारत से भी शेख हसीना को लेकर सवाल-जवाब कर रही है।
पुलिस ने क्या बताया है?
इस बारे में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (मीडिया) इनामुल हक सगोर ने कहा कि यह सारे केस पूरी जांच के बाद दर्ज हुए हैं। ढाका ट्रिब्यून ने भी इन खबरों की पुष्टि कर दी है, यानी कि आने वाले दिनों में शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर रेड कॉर्नर नोटिस जारी होता है, उस स्थिति कई दूसरे प्रतिबंध लग सकते हैं। वैसे इनामुल ने यहां तक कहा है कि इंटरपोल की वजह से किसी भी शख्स की लोकेशन ट्रेस करना आसान हो जाता है। अभी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस की अप्लीकेशन प्रोसेस में चल रही है।
कौन हैं अब तक सिंगल रहे 61 के दिलीप घोष
बांग्लादेश में कैसा है माहौल?
शेख हसीना पिछले साल पांच अगस्त को बांग्लादेश से भागी थीं, उस समय छात्रों का बड़े स्तर पर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन लचल रहा था। उस प्रदर्शन की वजह से 16 साल से चल रही उनकी आवामी सरकार गिर गई थी। अभी तक पिछली सरकार के कई मंत्री और नेता जेल में कैद हैं, कई दूसरे मुल्कों में शरण ले चुके हैं। बताया जा रहा है कि समय-समय पर शेख हसीना पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करती हैं, उन्हें वापस सत्ता में आने के सपने भी दिखाती हैं। शेख हसीना की दूसरी खबरों के लिए जनसत्ता के पेज का रुख करें