पाकिस्तान की सेना पर ब्लूचिस्तान में ज्यादती और लोगों का शोषण करने के आरोप लगते रहते हैं। अब एक बार फिर पाकिस्तानी सेना पर ऐसे ही आरोप लगे हैं। दरअसल ब्लूचिस्तान के एक नेता ने अपने एक बयान में पाकिस्तानी सेना पर बीते एक माह में ब्लूचिस्तान की दो महिलाओं के साथ बलात्कार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही ब्लूच नेता ने पाकिस्तानी सेना द्वारा बांग्लादेश में चलाए गए ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ जैसा ऑपरेशन अब ब्लूचिस्तान में चलाने का आरोप लगाया।
बता दें कि ब्लूचिस्तान के एक नेता नवाब मेहरान मार्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर पाकिस्तान की सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “पिछले एक माह के दौरान पाकिस्तान की सेना ने दो ब्लूच महिलाओं के साथ बलात्कार किया है। इनमें एक महिला मरदान से और दूसरी महिला ग्वादर से है। पाकिस्तान की इस सेना में रेगुलर आर्मी से लड़ने की हिम्मत नहीं है। यह एक बलात्कारी सेना है। जैसा इन्होंने 1971 की लड़ाई में बांग्लादेश में किया था, जहां इन्होंने 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार किया था, वही अब ये ब्लूचिस्तान में कर रहे हैं।”
ब्लूच नेता ने आगे कहा कि “भारतीय सेना के सामने इनकी पैंट गीली हो जाती है, लेकिन जब मासूम महिलाओं और बच्चों की बात आती है तो ये बहुत बहादुर बन जाते हैं। पाकिस्तान की सेना पर धिक्कार है।”
Pakistan army has raped two women in #Balochistan in recent days. Says Baloch leader Nawab @MehranMarri in a video statement. #RapistPakArmy pic.twitter.com/nk6tE3zqBM
— Republican News (@RepublicanNewsN) September 16, 2019
बता दें कि ब्लूचिस्तान के लोग खुद को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं मानते हैं और वह ब्लूचिस्तान को आजाद कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पाकिस्तान के निर्माण के साथ ही ब्लूचिस्तान में संघर्ष का दौर चल रहा है। पाकिस्तानी आर्मी ताकत के दम पर इस संघर्ष को दबाना चाहती है। इसी के चलते वहां कई हजार लोग गायब हो चुके हैं, वहीं हजारों ही मारे गए हैं। ब्लूचिस्तान के कई शीर्ष नेताओं को पाकिस्तान आर्मी द्वारा मार दिया गया है। वहीं कई नेता ब्लूचिस्तान से भागकर विदेशों में शरण लिए हुए हैं और वहीं से ब्लूचिस्तान की आजादी की मुहिम छेड़े हुए हैं। नवाब मेहरान मार्री भी ऐसे ही नेताओं में शुमार हैं।