राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस को अलग-थलग कर देने की धमकी दी है। पिछले सप्ताह काला सागर में रूस के शैडो फ्लीट के दो टैंकरों पर कीव द्वारा पानी के अंदर किए गए ड्रोन हमले के बाद समुद्र से यूक्रेन पर हमला किया गया था। इसके बाद पुतिन ने कहा कि हम यूक्रेन को समुद्र से दूर रखना चाहते हैं।
पुतिन ने यूक्रेनी हमलों को “समुद्री डकैती” करार दिया और कहा कि रूस उन देशों के जहाजों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर विचार करेगा जो यूक्रेनी हमलों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “काला सागर में टैंकरों पर यूक्रेनी हमले समुद्री डकैती हैं, तटस्थ जल में ही नहीं बल्कि किसी अन्य देश, किसी तीसरे देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र में टैंकरों पर हमले समुद्री डकैती हैं। रूस उन देशों के जहाजों के खिलाफ प्रतिशोधात्मक उपायों पर विचार करेगा जो इसका समर्थन करते हैं”
रूस की प्रमुख समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, उन्होंने कहा, ” यह यूक्रेन की समुद्री डकैती के बारे में है।” पुतिन ने आगे कहा कि रूस यूक्रेनी बंदरगाहों और उन बंदरगाहों में प्रवेश करने वाले जहाजों पर हमला करेगा।”
रूस के राष्ट्रपति ने मंगलवार को यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों पर युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा, ‘‘उनके पास शांति का कोई एजेंडा नहीं है, वे युद्ध के पक्ष में हैं।’’ पुतिन ने रूसी सत्ता प्रतिष्ठान ‘क्रेमलिन’ में अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता से पहले यह टिप्पणी की। रूसी राष्ट्रपति ने यूरोप पर शांति प्रस्तावों में संशोधन करने का आरोप लगाया, जिसमें “ऐसी मांगें शामिल हैं, जो रूस को बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।’’ उन्होंने कहा कि केवल रूस को दोषी ठहराने के लिए सम्पूर्ण शांति प्रक्रिया को अवरुद्ध किया जा रहा है। विटकॉफ की मॉस्को यात्रा के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आयरलैंड गए हैं। जेलेंस्की लगातार यूरोप के उन देशों की यात्राएं कर रहे हैं, जिन्होंने रूस के आक्रमण के खिलाफ उनके देश की लड़ाई को जारी रखने में मदद की है। एपी
