Sunita Williams Net Worth and Salary: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। वह 9 महीने बाद पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौटी हैं। सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी 9 महीने से स्पेस में फंसे हुए थे और उनकी भी वापसी हुई है। सुनीला विलियम्स और बुच विल्मोर के ड्रैगन कैप्सूल ने भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब फ्लोरिडा के समुद्री तट पर सफल लैंडिंग की।
NASA देता है सुनीता विलियम्स को इतनी सैलरी
सुनीता विलियम्स ने कई बार अंतरिक्ष की उड़ानें भरी हैं। अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर में सुनीता विलियम्स को नासा से कितनी सैलरी मिलती है और उनकी नेटवर्थ कितनी है। नासा के मुताबिक जिस ग्रेड पे पर सुनीता विलियम्स हैं, उसके अनुसार उन्हें लगभग 1.25 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलती है। सुनीता विलियम्स नासा के GS – 15 श्रेणी में आती हैं। यह सबसे हाई लेवल एस्ट्रोनॉट-पे ग्रेड है। हालांकि सैलरी के अलावा सुनीता विलियम्स को कई अलग-अलग सुविधाएं भी मिलती है।
सुनीता विलियम्स की नेटवर्थ
वहीं मार्का डॉट कॉम के अनुसार सुनीता विलियम्स और उनके पति माइकल विलियम्स की कुल संपत्ति करीब 5 मिलियन डॉलर (करीब 44 करोड़ रुपये) है। वहीं अगर हम सुनीता विलियम्स की मंथली सैलरी की बात करें तो यह करीब 10 लाख रुपये के आसपास आती है।
यहां जानें जब कल्पना चावला लौट रही थीं, तब क्या हुआ?
कितनी पढ़ीं-लिखी हैं सुनीता विलियम्स?
सुनीता विलियम्स ने 1983 में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद 1987 में उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवल अकादमी से फिजिकल साइंस में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी। सुनीता विलियम्स ने 1995 में फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। सुनीता विलियम्स ने सबसे पहले अमेरिकी नौसेना में अपनी सेवाएं दी।
वर्ष 1998 में सुनीता विलियम्स एस्ट्रोनॉट के रूप में सिलेक्ट हुई थीं। उसके बाद से सुनीता विलियम्स कई बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। सुनीता विलियम्स की सफल वापसी पर नासा ने स्पेसएक्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मिशन कई चुनौतियों से भरा था। नासा ने कहा कि मिशन पूरी तरह सफल रहा और सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं। समुद्र में तैर रहा था सुनीता विलियम्स को वापस लाने वाला कैप्सूल; देखें VIDEO