संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती की जा रही है। दोनों उम्मीदवारों डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड जीत के करीब हैं। स्विंग स्टेट के बूते उन्होंने बढ़त बना रखी है। ताजा जानकारी मिलने तक ट्रंप को 244 और हिलेरी को 215 इलेक्टॉरल वोट मिल चुके हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 एलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है। सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी डेलावेयर, इलिनॉयस, मैरीलैन्ड, मैशासुचेटस, न्यू जर्सी, रोड आईजलैंड और कोलंबिया में जीत दर्ज कर सकती हैं। जबकि ट्रंप ओकलाहोमा, मिशिसिपी और टेनेसी से जीत दर्ज कर सकते हैं। राष्ट्रपति, सीनेट और कांग्रेस चुनावों के लिए मतदान में भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस चुनाव में लगभग 20 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।
US Election Results 2016 Live Update के लिए क्लिक करें
वीडियो से समझिए, कैसे चुना जाता है अमेरिका का राष्ट्रपति:
ABC/Washington Post के सर्वे में दिखाया गया था कि ट्रंप एक प्वाइंट से क्लिंटन से आगे चल रहे हैं। वहीं एक हफ्ते में ही इस पोल में बदलाव आया और बताया गया कि ट्रंप हिलेरी से 12 प्वाइंट पीछे हो गए। वहीं New York Times/NBC के पोल ने हिलेरी को तीन प्वाइंट आगे बताया था। हालांकि, दोनों के बीच में कांटे की टक्कर होगी। लेकिन फिर भी क्लिंटन रेस में आगे चल रही हैं। फॉक्स न्यूज ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि ट्रंप (43 फीसद) हिलेरी से (45 फीसद) दो फीसद अंकों से पीछे चल रहे हैं।
वीडियो में देखें, किसे जिताना चाहते हैं अमेरिका के लोग:
यहां पाएं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजे 2016 के लाइव अपडेट्स:
Live Updates
डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन ने मां के पक्ष में मतदान करने के बाद ट्वीट किया।
https://twitter.com/ChelseaClinton/status/796043198229520388
अमेरिका की पहली महिला नागरिक मिशेल ओबामा ने चुनाव के शुरुआती चरण पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि हिस्पैनिक मतदाताओं के रुझान और वोटिंग से डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी को एक छत जैसी सुरक्षा मिली है।
अमेरिका में चुनावों की गहमा-गहमी है। इस बीच भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ऐसी घोषणा कर दी है कि देश के सारे लोगों और मीडिया के लिए सबसे बड़ी खबर यही हो गई है।
वॉशिंगटन काउन्टी और उटा में ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी से मतदान बाधित। इससे करीब 50 हजार मतदाताओं को परेशानी हो रही है।
वाशिंगटन डीसी में मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन दोनों उम्मीदवार अपना-अपना वोट डाल चुके हैं।
वोट करने के लिए लोगों की कतारें लग रही हैं, मगर भारत जैसी नहीं। 8 नवंबर से पहले ही चार करोड़ से ज्यादा अमेरिकी वोट डाल चुके हैं।
वोट करने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
https://twitter.com/markfrac/status/795987579749494785
ट्विटर पर एक यूजर ने अमेरिकी चुनावों के पोस्टर्स का पाकिस्तानी वर्जन पोस्ट किया है।
https://twitter.com/imransheikkh/status/795980589027520512
वोट डालने के बाद हिलेरी ने कहा, ”यह सबसे सुखद एहसास है। काफी सारे लोग मुझे वोट दे रहे हैं।”
न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और पति बिल क्लिंटन ने डाला वोट
https://twitter.com/ANI_news/status/795979818739253253
रियल क्लियर पॉलिटिक्स ने चुनावी औसत में हिलेरी क्लिंटन (45.5) को डोनाल्ड ट्रंप (42.2) पर बढ़त दी है।
हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को डिक्सविले में हरा दिया है। यहां क्लिंटन को चार वोट मिले, जबकि ट्रंप को दो से ही संतोष करना पड़ा।
