संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका  में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती की जा रही है। दोनों उम्मीदवारों डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। हालां‍कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड जीत के करीब हैं। स्विंग स्‍टेट के बूते उन्‍होंने बढ़त बना रखी है। ताजा जानकारी मिलने तक ट्रंप को 244 और हिलेरी को 215 इलेक्‍टॉरल वोट मिल चुके हैं।  राष्ट्रपति बनने के लिए 270 एलेक्टोरल वोट  की जरूरत होती है। सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी डेलावेयर, इलिनॉयस, मैरीलैन्ड, मैशासुचेटस, न्यू जर्सी, रोड आईजलैंड और कोलंबिया में जीत दर्ज कर सकती हैं। जबकि ट्रंप ओकलाहोमा, मिशिसिपी और टेनेसी से जीत दर्ज कर सकते हैं। राष्‍ट्रपति, सीनेट और कांग्रेस चुनावों के लिए मतदान में भारी संख्‍या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस चुनाव में लगभग 20 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।

US Election Results 2016 Live Update के लिए क्लिक करें

वीडियो से समझिए, कैसे चुना जाता है अमेरिका का राष्‍ट्रपति: 

ABC/Washington Post के सर्वे में दिखाया गया था कि ट्रंप एक प्वाइंट से क्लिंटन से आगे चल रहे हैं। वहीं एक हफ्ते में ही इस पोल में बदलाव आया और बताया गया कि ट्रंप हिलेरी से 12 प्वाइंट पीछे हो गए। वहीं New York Times/NBC के पोल ने हिलेरी को तीन प्वाइंट आगे बताया था। हालांकि, दोनों के बीच में कांटे की टक्कर होगी। लेकिन फिर भी क्लिंटन रेस में आगे चल रही हैं। फॉक्स न्यूज ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि ट्रंप (43 फीसद) हिलेरी से (45 फीसद) दो फीसद अंकों से पीछे चल रहे हैं।

वीडियो में देखें, किसे जिताना चाहते हैं अमेरिका के लोग: 

यहां पाएं अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव नतीजे 2016 के लाइव अपडेट्स: 

Live Updates
07:11 (IST) 9 Nov 2016
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016: ताजा रुझानों में हिलेरी 68 सीटों पर और ट्रंप 66 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
फिलहाल, हिलेरी के पास पॉपुलर वोटों की प्रतिशत 46 है जबकि ट्रंप के पास 51 फीसदी है।
07:09 (IST) 9 Nov 2016
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016: ताजा रुझानों में हिलेरी 68 सीटों पर और ट्रंप 66 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
फिलहाल, हिलेरी के पास पॉपुलर वोटों की प्रतिशत 46 है जबकि ट्रंप के पास 51 फीसदी है।
06:58 (IST) 9 Nov 2016
व्हाइट हाउस की रेस में कौन जीतेगा बाजी, हिलेरी या ट्रंप, इतिहास बनना तय
https://www.youtube.com/watch?v=y60wDzZt8yg
06:58 (IST) 9 Nov 2016
व्हाइट हाउस की रेस में कौन जीतेगा बाजी, हिलेरी या ट्रंप, इतिहास बनना तय
https://www.youtube.com/watch?v=y60wDzZt8yg
06:51 (IST) 9 Nov 2016
सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी डेलावेयर, इलिनॉयस, मैरीलैन्ड, मैशासुचेटस, न्यू जर्सी, रोड आईजलैंड और कोलंबिया में जीत दर्ज कर सकती हैं। जबकि ट्रंप ओकलाहोमा, मिशिसिपी और टेनेसी से जीत दर्ज कर सकते हैं।
06:46 (IST) 9 Nov 2016
घंटे भर के शुरुआती रुझान में हिलेरी ने ट्रंपर बढ़त बना ली है। वो 68 सीटों पर जबकि ट्रंप 48 सीटों पर आगे चल रहे हैं। https://twitter.com/CNN/status/796157648261566466
06:46 (IST) 9 Nov 2016
घंटे भर के शुरुआती रुझान में हिलेरी ने ट्रंपर बढ़त बना ली है। वो 68 सीटों पर जबकि ट्रंप 48 सीटों पर आगे चल रहे हैं। https://twitter.com/CNN/status/796157648261566466
06:42 (IST) 9 Nov 2016
घंटे भर के शुरुआती रुझान में हिलेरी ने ट्रंप पर बढ़त बना ली है। वो 68 सीटों पर जबकि ट्रंप 48 सीटों पर आगे चल रहे हैं। https://twitter.com/CNN/status/796157648261566466
06:42 (IST) 9 Nov 2016
घंटे भर के शुरुआती रुझान में हिलेरी ने ट्रंप पर बढ़त बना ली है। वो 68 सीटों पर जबकि ट्रंप 48 सीटों पर आगे चल रहे हैं। https://twitter.com/CNN/status/796157648261566466
06:41 (IST) 9 Nov 2016
घंटे भर के शुरुआती रुझान में हिलेरी ने ट्रंपर बढ़त बना ली है। वो 68 सीटों पर जबकि ट्रंप 48 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
06:32 (IST) 9 Nov 2016
हिलेरी क्लिंटन ने कोलंबिया से जीत दर्ज की।
06:10 (IST) 9 Nov 2016
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016: ताजा रुझानों में हिलेरी 3 सीटों पर और ट्रंप 24 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
06:09 (IST) 9 Nov 2016
ट्रंप ने वेस्ट वर्जिनिया से जीत दर्ज की।
06:00 (IST) 9 Nov 2016
तीन जगहों पर क्लिंटन आगे चल रही हैं जबकि ट्रंप 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 एलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है। https://twitter.com/CNN/status/796144623353790464
05:59 (IST) 9 Nov 2016

तीन जगहों पर क्लिंटन आगे चल रही हैं जबकि ट्रंप 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 एलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है।
05:54 (IST) 9 Nov 2016
हिलेरी को अभी तक 31 फीसदी पॉपुलर वोट मिले हैं जबकि ट्रंप को 62 फीसदी पॉपुलर वोट मिले हैं।
05:53 (IST) 9 Nov 2016
तीन जगहों पर क्लिंटन आगे चल रही हैं जबकि ट्रंप 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 एलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है।
05:45 (IST) 9 Nov 2016
इंडियाना और केन्टकी में डोनाल्ड ट्रंप की जीत, वरमोनेट में हिलेरी क्लिंटन की जीत।
फ्लोरिडा में ट्रंप आगे चल रहे हैं।
05:21 (IST) 9 Nov 2016
कैलिफोर्निया के एजुसा इलाके में पोलिंग बूथ के पास फायरिंग की वजह से मतदान बाधित हुआ है। https://twitter.com/CNN/status/796131561842372613
05:07 (IST) 9 Nov 2016
ईस्टर्न टाइम जोन के इंडियाना और केन्टकी में मतदान संपन्न। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां क्लिंटन हाशिए पर हैं।
05:01 (IST) 9 Nov 2016
फ्लोरिडा काउन्टी में करीब 68 फीसदी मतदान की खबर। साल 2012 में यहां 67 फीसदी वोटिंग हुई थी।
04:57 (IST) 9 Nov 2016
पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में मतदान नहीं किया। ऐसी आशंका जताई जा रही थी थी कि रिपब्लिकन प्रेसीडेंट रहे बुश ने क्लिंटन को वोट किया है।
04:48 (IST) 9 Nov 2016
एग्जिट पोल के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेट्स हिलेरी क्लिंटन 270 इलेक्टरोल वोट पाने के करीब दिख रही हैं।
03:58 (IST) 9 Nov 2016
राष्ट्रपति बराक ओबामा के वरिष्ठ सलाहकार रहे डेविड प्लफ ने ट्वीट किया है कि ऑरेन्ज क्रश पार्टी के लिए वो तैयार हैं। उन्होंने लिखा है- 'रेडी टू वॉच हर विक्टरी स्पीच' https://twitter.com/davidplouffe/status/796099209304752128
03:58 (IST) 9 Nov 2016
टेक्सास में इलेक्शन ड्यूटी पर जज की मौत के बाद मतदान का समय बढ़ाया गया।
03:41 (IST) 9 Nov 2016

/key