Yvon Chouinard will donate his wealth to fight climate change: जलवायु परिवर्तन से लड़ने और स्वच्छ पर्यावरण लाने के लिए अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन यवोन चौइनार्ड ने अपनी सारी संपत्ति दान करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह कंपनी में अपने सभी शेयरों को छोड़ देंगे, जिसे उन्होंने जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद के लिए स्थापित किया था। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर है। उन्होंने कहा कि अब पृथ्वी ही हमारा शेयरहोल्डर है। उसकी रक्षा करना ही हमारा मुख्य व्यवसाय है।

उन्होंने अपने सार्वजनिक पत्र में लिखा, “मैं कभी बिजनेसमैन नहीं बनना चाहता था। मैंने एक शिल्पकार के रूप में शुरुआत की थी, अपने दोस्तों और खुद के लिए रॉक क्लाइंबर गियर बनाता था, फिर आउटडोर कपड़े बनाने के काम में लग गया। इस दौरान हमने ग्लोबल वार्मिंग और पारिस्थितिक विनाश पर नजर डाली।”

उन्होंने कहा कि हमने पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाली चीजों का उपयोग करते हुए अपने उत्पादों के साथ शुरुआत की। हमने हर साल बिक्री का 1% दिया। कहा कि हम पर्यावरण संकट को दूर करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। हमें कंपनी के मूल्यों को बरकरार रखते हुए संकट से लड़ने में अधिक पैसा लगाने का तरीका खोजने की जरूरत है।

बिजनेसमैन यवोन चौइनार्ड ने कहा कि हमें मूल्यों को बनाए रखना होगा

एक विकल्प पेटागोनिया को बेचना और सारा पैसा दान करना था। लेकिन हमें यकीन नहीं हो रहा था कि कोई नया मालिक हमारे मूल्यों को बनाए रखेगा या दुनिया भर के लोगों की हमारी टीम को काम पर रखेगा। दूसरा रास्ता कंपनी को सार्वजनिक करना था। लेकिन यह एक विपदा जैसी होगी। यहां तक ​​कि अच्छे इरादों वाली सार्वजनिक कंपनियां भी काफी दबाव में हैं।

कहा- हमें वह करना होगा जो हम कर सकते हैं

हमने जिम्मेदारी के साथ अपने व्यवसाय में अपना प्रयोग शुरू किया था। अब अगर हमारे पास फलते-फूलते ग्रह की कोई उम्मीद है तो हम सभी को अपने पास मौजूद संसाधनों के साथ वह करना होगा जो हम कर सकते हैं। यह एक और तरीका है जिससे हमने अपने हिस्से का काम किया है। पृथ्वी बड़ा ग्रह है लेकिन इसके संसाधन अनंत नहीं हैं। हमने एक सीमा से ज्यादा इसका उपयोग कर लिया। अब हमें इसको बचाने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। तभी हम इसको बचा सकते हैं।