American Airlines Plane Catches Fire: अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। इसकी वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। विमान में सवार सभी 173 यात्रियों और छह क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यह फ्लाइट मियामी जा रही थी। यह स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे उड़ान भरने के लिए तैयार था, तभी लैंडिंग गियर में कुछ खराबी आने के कारण रनवे पर टायर में आग लग गई। जैसे ही घना काला धुआं हवा में उठा, फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने समझदारी दिखाते हुए इमरजेंसी स्लाइड लगा दीं और 173 यात्री और क्रू मेंबर्स के 6 सदस्य फ्लाइट से बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े। कुछ यात्री जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और कुछ बाहर निकलने की ओर भाग रहे थे क्योंकि पूरा केबिन धुएं से भर गया था।
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बढ़ी छुट्टी की एप्लिकेशन
आग पर काबू पाया गया
डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। सोशल मीडिया पर इसके कई सारे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में लोग विमान से भागते हुए नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों और अमेरिकन एयरलाइंस के अनुसार, पांच लोगों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया व एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालांकि, उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
उड़ानों पर पड़ा असर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि विमान के टायर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसकी वजह से उसे सर्विस से हटा दिया गया। इसकी जांच की जा रही है। वहीं फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि विमान में लगी आग बुझा दी गई है। यात्रियों को मियामी ले जाने के लिए एक नया विमान तैयार किया गया है। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लगाया गया था। इसके कारण 87 उड़ानें प्रभावित हुईं। अब एयरपोर्ट पर सामान्य परिचालन शुरू हो गया है। एफएए ने पुष्टि की है कि वह उस घटना की जांच कर रहा है। अहमदाबाद विमान हादसे के पीछे असल वजह क्या थी?