कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गयी थी। अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये, जिसके बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। भूकंप सुबह 10:44 बजे प्रशांत महासागर में स्थित तटीय हम्बोल्ट काउंटी के एक छोटे से शहर फर्नडेल के पास आया। इसके बाद हल्के झटके भी महसूस किये गये।

यूएसजीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी, “भूकंप फर्नडेल, कैलिफोर्निया से लगभग 100 किमी दक्षिण-पश्चिम में, उत्तरी कैलिफोर्निया के तट पर मेंडोकिनो फ्रैक्चर जोन के आसपास आया। यह भूकंप मेंडोकिनो ट्रिपल जंक्शन के आसपास आया, वह क्षेत्र जहां प्रशांत, उत्तरी अमेरिका और जुआन डी फूका/गोर्डा प्लेटें मिलती हैं।”

इसका असर दक्षिण में सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किया गया, जहां निवासियों ने कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए। इसके बाद कई छोटे-छोटे झटके आए। भूकंप के कारण लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए थे। हालांकि, भूकंप से किसी बड़ी क्षति या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

California: कई सेकंड तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

सुनामी की चेतावनी लगभग एक घंटे तक प्रभावी रही। यह भूकंप आने के तुरंत बाद जारी की गई थी और इसने दायरे में कैलिफोर्निया के मोंटेरे बे के तट से लेकर ओरेगन तक लगभग 805 किलोमीटर के समुद्र तट को शामिल किया गया था। सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र रैपिड ट्रांजिट डिस्ट्रिक्ट (BART) ने सैन फ्रांसिस्को और ऑकलैंड को जोड़ने वाली अंडरवॉटर सुरंग के माध्यम से सभी दिशाओं में सेवाएं निलंबित कर दीं।

यूएसजीएस ने येलो अलर्ट में कहा कि कैलिफोर्निया में कम से कम 5.3 मिलियन लोगों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी जो स्थानीय लेकिन न्यूनतम क्षति की भविष्यवाणी करता है।

Air Pollution: दिल्ली नहीं पड़ोसी देश का यह शहर सबसे प्रदूषित, तीसरे नंबर पर रहा कोलकाता

सुनामी की चेतावनी रद्द

इस बीच, कैलिफोर्निया और ओरेगन को प्रभावित करने वाली सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी गई है। एनडब्ल्यूएस सुनामी अलर्ट, यूएस नेशनल सुनामी चेतावनी केंद्र ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “कैलिफोर्निया और ओरेगन के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी रद्द कर दी गई है। इस क्षेत्र के लिए वर्तमान में कोई सुनामी खतरा मौजूद नहीं है। यह इस घटना के लिए अंतिम अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र संदेश होगा।”

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने भी सुनामी की चेतावनी रद्द करने की बात कही। उन्होंने एक्स पर लिखा, “कैलिफोर्निया और ओरेगॉन को प्रभावित करने वाली सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी गई है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com का LIVE ब्लॉग

(इनपुट-एपी)