रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के कुछ ही देर बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी आई है। Japan Meteorological Agency ने बताया है कि लगभग 30 सेमी (करीब एक फुट) ऊंची सुनामी की पहली लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंची।
स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको के अनुसार, पहली सुनामी लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरीलस्क के तटीय क्षेत्र से टकराई। उन्होंने कहा कि लोग सेफ हैं और खतरा टलने तक ऊंची जगहों पर रहने के लिए कहा गया है। इंडोनेशिया और फिलीपींस ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने कहा, “आज का भूकंप बहुत तेज था और दशकों में आए सबसे शक्तिशाली झटकों में से एक था।”
रूस के कई इलाकों में सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी गई है। सरकारी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार सेवेरो-कुरीलस्क में सुनामी की चेतावनी रद्द रद्द कर दी गई है।
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, National Weather Service ने बताया है कि हवाई के लिए सुनामी की चेतावनी को घटाकर अब एडवाइजरी कर दिया गया है। अमेरिका में सुनामी की एकमात्र चेतावनी उत्तरी कैलिफोर्निया में जारी की गई है।
AP ने रूसी विज्ञान अकादमी के Geophysical Survey of the Russian Academy of Sciences के हवाले से बताया कि 8.8 तीव्रता का यह भूकंप 1952 के बाद से कामचटका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। हालांकि हालात अब काबू में हैं।
AP के अनुसार, चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के सुनामी चेतावनी केंद्र ने शंघाई और झेजियांग प्रांतों के साथ देश के पूर्वी तट के कुछ हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। चेतावनी में अनुमान लगाया गया है कि लहरें 0.3 से 1 मीटर (1 से 3 फीट) तक ऊंची हो सकती हैं। शंघाई और झेजियांग में पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।
AP के अनुसार, होनोलूलू शहर के निकट पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं तथा shoreline से दूर के इलाकों में यातायात ठप्प रहा। नुआनु-पंचबोल इलाके में स्थित टेक्साको पेट्रोल पंप जल्दी बंद कर दिया गया ताकि मज़दूर घर जा सकें।
AP के अनुसार, उत्तरी कैलिफोर्निया के क्रिसेंट सिटी ने बुधवार को संभावित लहरों के बारे में लोगों को चेतावनी देने के लिए सुनामी के सायरन बजाए।
कामचटका प्रायद्वीप में आए भूकंप की वजह से आई सुनामी के कारण जापान में लगभग 20 लाख लोगों को अलग-अलग इलाकों को खाली करने और सेफ जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।
रूस की न्यूज एजेंसी आरआईए ने बुधवार को क्षेत्रीय गवर्नर के हवाले से बताया कि कामचटका प्रायद्वीप में आए भूकंप के कारण सखालिन में एक पावर ग्रिड क्षतिग्रस्त हो गया है और बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।
बुधवार को कामचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस के अधिकारियों ने सखालिन क्षेत्र में स्थित उत्तरी कुरील द्वीप समूह में इमरजेंसी की घोषणा कर दी। AFP के अनुसार, सुनामी की लहरों से इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कुरील द्वीप समूह में बाढ़ आ गई है।
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के तटीय क्षेत्र में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने सुनामी की चेतावनी के बीच इमरजेंसी का ऐलान किया है। ग्रीन ने लोगों को चेतावनी को गंभीरता से लेने और तटरेखा के पास के इलाकों को खाली करने की चेतावनी दी है। ग्रीन ने कहा है कि लोगों को अपना घर खाली करना होगा।
8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद, पेरू और इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीप समूह में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। AFP के अनुसार, चीन के पूर्वी हिस्से में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई। चीन के सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार सुनामी से चीन के कुछ तटीय क्षेत्रों को नुकसान होने की आशंका है।
हवाई (Hawaii) में इमरजेंसी सर्विस के ऑफिसर लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजते हैं, टीवी और रेडियो पर संदेश देते हैं और सायरन बजाते हैं। अलास्का (Alaska) के कुछ इलाकों में सायरन होते हैं। मौसम से जुड़ी जानकारी रेडियो या पब्लिक रेडियो पर भी उपलब्ध होती है। कुछ जगहों पर अफसर घर-घर जाकर भी चेतावनी देते हैं।
सुनामी ऐसी लहरें होती हैं जो भूकंप, पानी के अंदर ज्वालामुखी विस्फोट या समुद्र के नीचे भूस्खलन के कारण बनती हैं। जब समुद्र के नीचे भूकंप आता है तो समुद्र का लेवल ऊपर-नीचे होता है। इससे पैदा होने वाली एनर्जी के कारण समुद्र का पानी तेज लहरों के रूप में आगे बढ़ता है। ऐसा माना जाता है कि सुनामी सिर्फ एक लहर होती है लेकिन हकीकत में यह कई लहरों का समूह होता है, जो तेजी से किनारे की ओर आती हैं।
रूसी तट पर कामचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें, इमारतों और फर्नीचर को हिलते हुए देखा गया है।
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बीच कैलिफोर्निया तट पर अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।
जापान के तटीय क्षेत्र के 133 नगर पालिकाओं में 9 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।
AFP के अनुसार, जापान की सरकार के द्वारा सुनामी की चेतावनी जारी किए जाने के बाद, जापान के उत्तर-पूर्व में स्थित फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से कर्मचारियों को बुधवार को बाहर निकाल लिया गया।
हवाई में सुनामी की चेतावनी जारी करने और ओआहू द्वीप के बड़े हिस्से को "तत्काल खाली" करने का आदेश देने के बाद होनोलूलू में सायरन बजाया गया।
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हवाई, कैलिफ़ोर्निया और अमेरिका के अन्य पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि सैन फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास कामचटका प्रायद्वीप में आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी के खतरे पर नज़र रख रहा है।
The Indian National Centre for Ocean Information Services (INCOIS) ने बताया कि रूस में कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर 8.7 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इस भूकंप के कारण भारत या हिंद महासागर में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने X पर कहा है कि प्रशांत महासागर में आए भूकंप के कारण, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर निगरानी जारी है। जापान भी खतरे में है। अपडेट के लिए https://tsunami.gov पर जाएं।
https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1950379902789964153
हवाई में परिवहन विभाग ने सुनामी के खतरे के बीच एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि सभी जहाजों को बंदरगाह छोड़ने की सलाह दी गई है और एडवाइजरी सभी द्वीपों के लिए है।
रूस में 8.7 का भूकंप । जापान के प्रशांत तट पर होक्काइडो से वाकायामा तक 3 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। एनएचके न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्व में आए एक तीव्र भूकंप के बाद आई है।