Iran Firing: बुधवार (16 नवंबर)को ईरान (Iran) के एक बाजार में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग (Firing) कर दी। इस फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों (Injured) में कई पुलिसकर्मी (Policeman) भी शामिल हैं। ये हमला ईरान के पश्चिमी शहर (Western City) इजीह (Ijeeh) में हुआ था। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन (Terror Organization) या अन्य समूह ने नहीं ली है।
IRNA नामकी न्यूज एजेंसी ने इस हमले की जानकारी देते हुए बताया कि 2 अज्ञात हमलावरों ने सेंट्रल बाजार पहुंचे थे। इजीह में कुछ लोग प्रदर्शन कर थे जिन पर उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चला दी, जिसमें प्रदर्शनकारियों के साथ सुरक्षाबल भी घायल हुए। इसके पहले 26 अक्टूबर को, शिराज में शाह चिराग मकबरे पर इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा किए गए एक सशस्त्र हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए थे। ईरान में महिलाओं के लिए के ड्रेस कोड के कथित उल्लंघन के लिए पुलिस की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद ही महसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। जिसके बाद से ईरान में विरोध प्रदर्शनों की बाढ़ आ गई थी जिसे अधिकारियों ने दंगा बताया।
गोलीबारी में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
न्यूज एजेंसी ने बताया कि हमले के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। खुजेस्तान प्रांत के गवर्नर ने न्यूज एजेंसी को बताया था कि इस हमले में एक बच्ची और एक महिला सहित 5 लोगों मारे गए हैं।
प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे
ईरान की मीडिया ने बताया कि बुधवार (16 नवंबर) को ईरान के इजीह शहर में कुछ प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की थी, जिसके बाद पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे। पुलिस ने इस प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पों पर काबू पा लिया था। उसी जगह पर गोली बारी हुई।