हर कोई अपनी शादी में अलग और सबसे सुंदर दिखना चाहता है। सुंदर और अलग दिखने के लिए दूल्हा-दूल्हन अच्छे से अच्छे कपड़े पहनते हैं, श्रृंगार करते हैं आदि। शादी के समय दूल्हा-दूल्हन पर एंट्री से लेकर वापस जाने तक सबकी नजर रहती है। आज हम आपको एक शादी की ऐसी एंट्री दिखाएंगे कि आप अपने आपको हंसने से नहीं रोक सकेंगे। बता दें यह वीडियो भारत का नहीं है। इस वीडियो को किसी दूसरे देश में रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा-दूल्हन बारी-बारी से एक दरवाजे से एंट्री करते हैं। एक-एक करके कई जोड़े अंदर आते हैं।
वीडियो में सबसे पहले एक दूल्हा-दूल्हन आते हैं। इन दोनों का अंदाज आपको लोटपोट कर देगा। दूल्हन के डांस करने के अंदाज को देखकर दूल्हा भी अपनी हंसी नहीं रोक सका। दूल्हन के हाथों में कुछ फूल होते हैं। डांस करते हुए ये इन फूलों को फेंक देती है। इसे देखकर सभी लोग तालियां बजाते हैं और खूब हंसते हैं। इसके बाद दूसरी जोड़ी अंदर आती है। गेट खुलते ही ये दूल्हन डांस करने लगती है। इस दूल्हन के हाथों में फूल होते हैं जो इन्हें फेंक देती हैं और जमीन पर लेटकर डांस करती है। इस दूल्हन के साथ इसका दूल्हा भी खूब डांस करता है।
इस वीडियो को The Zero Productions नाम के फेसबुक से अपलोड़ किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 110 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं 1.9 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को 436 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो को देखकर के बाद एक शख्स ने लिखा है, ”इस वीडियो को देखने के बाद मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा हूं।”