भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप में रविवार को पाकिस्तान की टीम को 95 रनों से धूल चटा दी। इसी जीत के साथ भारत की महिला टीम अंकतालिका में शार्ष पर पहुंच गई है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम महज 74 रनों पर सिमट गई। भारतीय महिला टीम के शानदार खेल के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की टीम का जमकर मजाक बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय महिला टीम की खूब तारीफ की जा रही है।
पढ़ें कुछ मजेदार ट्वीट-

https://twitter.com/funnyGIFimages_/status/881762079891267584

https://twitter.com/AyushChaubey6/status/881758813883441152

https://twitter.com/NeerajK72359123/status/881750397949366272

https://twitter.com/alokranjan02/status/881743613943742470

https://twitter.com/BongConnections/status/881743330425569280

https://twitter.com/zulfiqar_A_Khan/status/881733377031901184

इस मैच में भारत की ओर से एकता बिष्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में 18 रन देकर पांच विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट दूसरे ही ओवर में खो दिया। इसके बाद तो पाकिस्तानी टीम के विकेट गिरते ही चले गए और पूरी पाकिस्तान की टीम 38.1 ओवरों में पवैलियन लौट गई।

https://www.youtube.com/watch?v=8rp5HJGyjeM

पाकिस्तान की ओर से पाकिस्तान की कप्तान सना मीर ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। पाकिस्तान के चार बल्लेबाज ऐसे थे जो शून्य पर आउट हुए।