कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना योग करना बेहद जरूरी है। मगर योग के लिए ऐसी शिद्दत शायद आपने नहीं देखी होगी। एक महिला 30 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन में योग करती नजर आई। योग करती महिला की जब वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आई तो हर कोई हैरान रह है। वीडियो में महिला अपनी सीट पर ही योग का एक पोज देती दिख रही है।
दरअसल लॉस एंजिलिस से मेक्सिको के सेन लुकास जा रही एक महिला 30 हजार फीट पर उड़ रहे प्लेन में योग करती दिखाई दी। महिला ने अपनी ही सीट पर बिना किसी को डिस्टर्ब किए योग किया। यहां तक की पास में सो रहे पैसेंजर को भी नहीं पता चला कि कुछ हो रहा है। पास में बैठे एक अन्य पैसेंजर ने महिला की वीडियो बना ली। वीडियो में दिखा कि प्लेन में एक महिला सीट योग की एक पोजिशन बना रही है। वह सिर नीचे रखते हुए अपने पांव को ऊपर ले गई।
महिला कि यह वीडियो ट्विटर पर Raad Mobrem नाम के शख्स ने शेयर की है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, “जब आपके सामने बैठी महिला प्लेन में ही योग शुरू कर देती है।” उड़ते प्लेन में योगा करने वाली वह पहली महिला नहीं हैं। इससे पहले अमेरिकन एक्टर Alec Baldwin की पत्नी भी योगा कर चुकी हैं, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी।
Read Also: पर्स चुराने के बाद इस शख्स को दिखा सीसीटीवी, फिर उसने लगाई यह ट्रिक
https://twitter.com/Raadmobrem/status/769247936811270147