रवीश कुमार टीवी पत्रकारिता का जाना-माना नाम हैं। संकरी गलियों से लेकर संसद तक रिपोर्टिंग करते हैं। वाजिब मुद्दे और मसले उठाते रहते हैं। लेकिन कभी आपने उन्हें डिस्को के इर्द-गिर्द देखा है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक शख्स रवीश की नकल करता दिखता है। वह उन्हीं के जैसे अंदाज में रिपोर्टिंग करता है। डिस्को में जाकर वहां से लाइव रिपोर्टिंग करना चाहता है। लेकिन अकेले होने के कारण एंट्री नहीं मिल पाती है। तभी एक लड़की से उसकी मुलाकात होती है। वह पहले तो उसे राजी करने की कोशिश करता है। मगर वह ब्वॉयफ्रेंड होने की बात कह कर उन्हें न कर देती है। बाद में पता लगता है कि वह अर्णब की गर्लफ्रेंड होती है। वीडियो में अप्रत्यक्ष तौर पर एक अन्य बड़े पत्रकार अर्णब गोस्वामी का जिक्र है। वह इस वक्त रिपब्लिक चैनल के प्रमुख संपादक हैं।
‘रबीश की रिपोर्ट’ नाम से यह वीडियो खूब फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। नौ मिनट 31 सेकेंड्स के इस वीडियो को ‘द स्क्रीन पत्ती’ नाम के ग्रुप ने बनाया है। डिस्को की कहानी दूसरे एपिसोड की है, जिसका नाम ‘रबीश चला डिस्को’ है। रबीश इसमें एनडीटीवी के रवीश (असली) की नकल करते दिखता है। डिस्को के बारे में बताते हुए कहता है कि यहां देसी संतरा नहीं स्कॉच मिलती है। सत्तू-लिट्टी चोखा नहीं पास्ता मिलता है। आगे पास में खड़े एक लड़के से सवाल करते हैं कि आप पापा बने या मामा? दरअसल, उसके बगल में एक लड़की शराब के नशे में उल्टी कर रही होती है। वह उसी पर उसकी चुटकी लेते हैं।
बारी आती है उनके डिस्को में घुसने की। रबीश दरवाजे तक पहुंचते हैं लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाता है। कारण पूछते हैं, तो पार्टनर लाने के लिए कह दिया जाता है। आगे वह दूसरा तरीका अपनाते हैं और लुका-छिपा कर घुसने से लेकर लोगों से सिफारिश कराते हैं। फिर भी एंट्री नहीं मिलती है। इसी बीच एक लड़की से मुलातात होती है। डिस्को में उसे साथ चलने को पूछते हैं, तो वह कहती है कि “मेरा ब्वॉयफ्रेंड है। पीएम का अच्छे दोस्त है। तुम्हें बोलने नहीं देगा। रबीश इस पर कहते हैं कि तो आप अर्णब की गर्लफ्रेंड हैं। देखिए इस मजेदार वीडियो में आगे क्या होता है।
* Viewer discretion is advised (वीडियो में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल है, जो संसदीय भाषा शैली के दायरे में नहीं आते।)
