कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसे काम कर जाते हैं, जो दूसरों के लिए हंसी का पात्र बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक लड़के के साथ जब वो अपनी महिला मित्र को नाला पार कराने के लिए खुद पुल गया। लड़के के मदद करने के इस तरीके को कैमरे में कैद कर लिया गया। दरअसल, एक लड़की पानी का नाला पार नहीं कर पा रही थी। पानी का नाला करीब तीन-चार फिट चौड़ा था। लड़के ने नाले को कूदकर आसानी से पार कर लिया। लेकिन लड़की के लिए नाला कूदना आसान नहीं था। अपनी महिला मित्र की मदद करने के लिए लड़का नाले के ऊपर लेट लगा।

थोड़ी मेहनत करने के बाद लड़की इस लड़के के ऊपर बैठकर नाला पार कर गई। लेकिन अब लड़के के लिए उठ पाना आसान नहीं था। लड़की ने लड़के को उठाने की कोशिश की लेकिन लड़का नहीं उठ सका। इसके बाद एक दूसरा लड़का आता है और एक हाथ से लड़के को उठाने की कोशिश करता है। लेकिन हाथ छूट जाता है और लड़का पानी में गिर जाता है। लड़के के पानी में गिरते देख सभी लोग हंसने लगते हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे। देखें ये मजेदार वीडियो-

इस वीडियो में दो लड़के और एक लड़की दिखती है। इस वीडियो को फेसबुक पेज BooGaga से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 951 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को लाइक करने वालों की संख्या चार हजार से ज्यादा है। इस वीडियो को 6865 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, ये सब मूर्ख हैं नाले में इतना पानी नहीं था कि ये डूब जाएं। इसलिए जूते या चप्पल निकालकर नाल को आसानी से पार किया जा सकता था।