क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे वाकया होते हैं, जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसा ही एक वीडियो जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। इस वीडियो को कई छोटे-छोटे वीडियो क्लिप को जोड़कर बनाया गया है। वीडियों में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी भी दिखते हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। वीडियो में लगान फिल्म का एक सीन भी दिखाया गया है, जिसमें कैच पकड़ने के अंदाज को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो में दिखाया गया है कि मैच के बीच में एक अंपायर डांस करने लगता है। वहीं इस वीडियो में जावेद मिंयादाद के उछले को भी दिखाया गया है, जब वो किरण मौरे को देखकर उछलने लगे थे। जावेद मिंयादाद का ये अंदाज आज भी हंसी का पात्र बना हुआ है। कई साल बाद जावेद मिंयादाद ने कहा था कि वो किरण मौरे के अपील करने से परेशान थे, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा किया।

इस वीडियो में पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को फील्डिंग करते दिखाया गया है, जिसमें पाकिस्तान खिलाड़ी गेंद को पकड़े समय दो बार गिर जाता है। इस खिलाड़ी को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अपने खिलाड़ी को कैच पकड़ता देखकर पाकिस्तानी एंकर को यकीन नहीं हुआ। आउट होने और कैच पकड़ने में सबसे आगे। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कैच कैसे पकड़ लिया। आइये देखते हैं ये मजेदार वीडियो-

इस यूट्यूब वीडियो को DDhankhar Films नाम के चैनल से अपलोड किया गया है। अभी तक इस वीडियो को दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।