अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता वरुण धवन की फिल्म सूई धागा का ट्रेलर बीते सोमवार (13-08-2018) को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन का लुक बिल्कुल ही बदला हुआ नजर आ रहा है। फिल्म की कहानी एक छोटे से शहर में रहने वाले पति-पत्नी के संघर्ष पर आधारित है। केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया थीम से प्रभावित इस फिल्म में यह दिखलाया गया है कि कैसे एक आम इंसान अपनी इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर सफलताएं हासिल कर सकता है।
फिल्म में वरुण धवन एक ऐसी कंपनी में काम करते हैं जहां कंपनी का बॉस उन्हें हर छोटी-मोटी बातों पर डांटता रहता है। वरुण की पत्नी अनुष्का शर्मा को यह बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगती और एक दिन वो अपने पति को खुद का बिजनेस शुरू करने की सलाद देती हैं। अब यह फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों को कितना पसंद आएगी? यह देखना अभी बाकी है लेकिन फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का फिल्म में लुक को लेकर मजाक जरूर उड़ रहा है। कई तरह के फनी MEMES भी शेयर किये जा रहे हैं।
When you’re suffering from constipation !! #SuiDhaaga pic.twitter.com/mgDqJTAjaY
— Gopal Vishwakarma (@GV_unique) August 13, 2018
Patriotism
On 15 Aug On rest of
& 26 Jan the days pic.twitter.com/YWfIErKoqC— Ganesh Parmar (@SarcasmSeekar) August 14, 2018
When you’re on a local bus & somebody offers you a seat. #SuiDhaagaMadeInIndiaTrailer #SuiDhaagaTrailer pic.twitter.com/Q3w4UDNwN5
— Shaw Stopper (@iam_anush) August 14, 2018
Mom’s reaction after I cleared 12th exams on my 5th attempt. pic.twitter.com/IzJJ8Fz4Yb
— PhD in Bakchodi (@Atheist_Krishna) August 14, 2018
When finally it’s your turn to sit on Window Seat in Mumbai Local. pic.twitter.com/XznwlrhRPy
— Mumbaikar Chikna (@Madan_Chikna) August 14, 2018
आपको बता दें कि सूई धाग फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली और मध्यप्रदेश में हुई है। फिल्म 28 सितंबर को देश के विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
देखें वीडियो :