बेहतरीन गायकों की लिस्ट में शुमार सोनू निगम की शानदार गायकी ने उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान दिलाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गायकी का यह सरताज बेहतरीन मिमिक्री भी करता है? जी हां, सोनू निगम जितना अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाते हैं उतनी ही मशहूर है सोनू निगम की मिमिक्री का अंदाज। साल 2016 में मोदी सरकार ने देश मे नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके बाद पुराने 500-1000 के नोट को तत्काल चलन से बाहर कर दिया गया था। सोनू निगम ने नोटंबदी पर जो मिमिक्री की उसे सुनकर सभी लोग उनके कायल हो गए। सोनू निगम ने नोटंबदी को लेकर अलग-अलग मशहूर गायकों की आवाज में गुनगुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैलाश खेर, उदित नारायाण, हिमेश रेशमिया, अरिजीत सिंह जैसे सुरों के महान धुरंधरों की आवाज में गाना गाकर सोनू निगम ने यह बतलाने की कोशिश की कैसे नोटबंदी ने गायकों की कमर तोड़ दी।
बता दें कि हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम कभी चंद रुपयों के लिए शादी-पार्टियों में गाना गाया करते थे। 19 साल की उम्र में सिंगर बनने का सपना संजोए सोनू निगम मुंबई आ गए। शुरुआत में सोनू निगम ने मोहम्मद रफी के गानों को स्टेज पर गाना शुरू किया। उस वक्त टी-सीरीज कंपनी ने सोनू निगम की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें मौका दिया। इसके बाद सोनू निगम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज सोनू निगम का नाम बॉलीवुड के महंगे सिंगरों में शामिल किया जाता है।