राहुल गांधी अब कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं। सोमवार दोपहर पार्टी की ओर से यह ऐलान कर दिया गया। कांग्रेसी नेता मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने राहुल गांधी के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल के पक्ष में 89 नामांकन प्रस्ताव मिले थे। रामचंद्रन ने कहा कि चूंकि एक ही प्रत्याशी का नामांकन मिला है, इसलिए राहुल गांधी को इंडियन नैशनल कांग्रेस का अध्यक्ष चुन लिया गया। राहुल गांधी अब अपनी मां सोनिया गांधी की जगह लेंगे। सोनिया पिछले 19 सालों से पार्टी की कमान संभाल रही थीं। बहरहाल राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही ट्विटर और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। ट्विटर पर एक तरफ #CongressPresidentRahulGandhi और “Dr Manmohan Singh” खूब ट्रेंड कर रहे हैं।

तमाम कांगेसी नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कई ऐसे यूजर्स हैं जो उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जा रहा है। कई स्पूफ फोटोज और वीडियो सोशल साइट पर शेयर किए जा रहे हैं। रोहित (@Rohitdelhi88) नाम के एक शख्स ने एक स्पूफ फोटो शेयर की है जिसमें रेस में दौड़ते सभी खिलाड़ी राहुल गांधी दिखाए गए हैं। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने उनके अध्यक्ष चुने जाने पर मजाक बनाया है। जानकारी के लिए आपको बता दें इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरने पर भी राहुल गांधी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल और ट्रेंड हुए थे। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वही हाल है। कैसी प्रतिक्रिएं आ रही हैं यह आप खुद ही देख लीजिए।