बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की सगाई की खबरें मीडिया में आने के बाद अब चर्चा इन दोनों की शादी को लेकर हो रही है। कहा जा रहा है कि इन दोनों की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है जिसके मुताबिक यह दोनों अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई सारी बातें हो रही है। कई लोग फनी मीम्स बनाकर इन दोनों की सगाई और विवाह की खबरों पर मजे ले रहे हैं।
एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा की चर्चित फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के एक गाने के कुछ हिस्सों को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस वक्त प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से यहीं कह रही होंगी। एक यूजर ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अब इस बात का और इंतजार नहीं हो पा रहा कि विवाह में कोई निक जोनस के महंगे और डिजायनर जूते चुरा ले और प्रियंका चोपड़ा इस चोरी के बारे में सबको बताएं। कई और यूजर्स ने भी तरह-तरह के कॉमेन्ट्स किये हैं।
Priyanka to Nick Jonas right now pic.twitter.com/bP3BDkXS3X
— Samhitha (@samhitha_reddy1) July 27, 2018
Source: Nick Jonas and Priyanka Chopra got engaged after 2 months of dating
Fans: pic.twitter.com/kTHplERUeP— Nick Jonas Memes (@nickjsmemes) July 27, 2018
when @nickjonas realises that his whole family is going to have to do a flashmob on tenu le ke main javanga and mujhse shaadi karogi pic.twitter.com/JL59VyYhU1
— Nirali Shah (@nirali_ss) July 27, 2018
Enjoy the ctm and biryani @nickjonas @priyankachopra #Priyanka #priyankachopra #Nickyanka pic.twitter.com/i0CqEnXVSb
— Bollyville (@instabollyville) July 28, 2018
nick jonas is engaged… i would like everyone to please respect my privacy through my time of grief…. alexa play a little bit longer by the jonas brothers pic.twitter.com/KEWLIVk3dr
— samera ✰✧ (@samerawestcoast) July 27, 2018
आपको बता दें कि इस वक्त निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड तथा हॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल हैं। मशहूर अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ने के बाद इसी महीने (जुलाई) प्रियंका ने लंदन में निक जोनस संग सगाई कर ली। हालांकि अभी तक इस सगाई को लेकर इन दोनों की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।