अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से सगाई कर ली है। जानकारी के मुताबिक यह सगाई बीते 18 अगस्त को हुई है। सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो भी शेयर किये। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘दिल और आत्मा से अब इनकी।’ वहीं, निक जोनस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘फ्यूचर मिसेज जोनस, मेरा दिल मेरा प्यार।’ विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस सगाई से पहले प्रियंका चोपड़ा के घर में एक विशेष पूजा भी हुई।
पूजा की कई सारी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक विधि-विधान के साथ पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने प्रियंका और निक को सगाई की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी इस सगाई को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ट्विटर पर कई यूजर्स प्रियंका और निग की सगाई को लेकर फनी मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं।
Waiting for Nick Jonas to sing ‘Joote do paise lo’ #PriyankaNickEngagement pic.twitter.com/dCBwTWh7os
— East India Comedy (@EastIndiaComedy) August 18, 2018
“Please bhagwaan shaadi mein biryani buffet mil jaaye bas” pic.twitter.com/wjmLrIpLhb
— Sonia Mariam Thomas (@SoKneeOh) August 18, 2018
Couples who eat golgappe together stay together. #PriyankaNickEngagement pic.twitter.com/TZGUjPKjOp
— Charansh (@charansh) August 18, 2018
nick jonas when he realises he has to go through 4 mehndis 7 dolkis a 27 hour long rukhsati and 2000 outfits to get married to priyanka pic.twitter.com/gnoejOVM48
— san (@sannashxh) August 18, 2018
That aunty sneakily taking their photo is me #PriyankaNickEngagement pic.twitter.com/ZMWa0Ll800
— Shreemi Verma (@shreemiverma) August 18, 2018
बहरहाल आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की सगाई में खास दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया गया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर समय बीताते एक साथ देखा गया है।