ऐसा सिर्फ इंसानों में ही नहीं है कि मां अपने बच्चे को इतना प्यार करती हो, जीव-जंतुओं में भी अपने बच्चे को लेकर उतना ही प्यार होता है। ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में देखने को मिला। वीडियो में एक चूहिया ने अपने बच्‍चे की जान बचाने की खातिर एक सांप से लड़ाई करती नजर आई।

वीडियो में दिखा कि एक भूखा सांप चूहे के बच्चे को मुंह में दबाकर दौड़ रहा है। तभी पीछे से बच्चे की मां चूहिया भी सांप का पीछा करते आ रही है। वह अपने बच्चे की जान बचाने के लिए इस खतरनाक सांप से भिड़ जाती है।

यह भी पढ़ेंः Video: भारत में हमला करने के लिए कराची में खुलेआम मांगा जा रहा चंदा

इस मां चूहिया ने सांप की पूछ पर तब तक वार किया जब तक सांप बच्चे को सड़क पर ही छोड़कर भाग नहीं गया। इसके बाद भी इस मां ने सांप को दूर तक दौड़ाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को यूट्यूब पर 12 लाख, तो वहीं फेसबुक पर 1.7 करोड़ लोग देख चुके हैं। फेसबुक पर इसे जमकर वायरल किया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=L47FWfhYM5Y