टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर एक बार फिर खुद को बेहतरीन फिनिशर साबित कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बल्ले से अपने उन आलोचकों को शांत करा दिया है जो उनकी उम्र का हवाला देकर अक्सर यह कहा करते थे कि महेंद्र सिंह का बल्ला अब खामोश हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में धोनी ने उपयोगी 193 रन बनाए। वो दो मैचों में नाबाद भी रहे। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से धोनी को मैन ऑफ द सीरिज के खिताब से भी नवाजा गया। 37 साल के धोनी की इस शानदार पारी की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी धोनी की जमकर तारीफ की है।
सोशल मीडिया पर भी महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी की जमकर चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई तरह के MEMES और जोक्स भी शेयर किए जा रहे हैं। लोग अलग-अलग तरह से महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा कर रहे हैं। इन MEMES को देखकर आप की भी हंसी छूट जाएगी।
बहरहाल आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी वनडे मैच में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अवार्ड पाने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था। गावस्कर ने यह रिकॉर्ड श्रीलंक के खिलाफ बनाया था।