डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को साध्वी रेप मामले में सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार (25 अगस्‍त) को दोषी करार दे दिया। फैसला आते ही बाबा को हिरासत में ले लिया गया। उनके समर्थक उनके द‍िखाए रास्‍ते पर दौड़ने लगे। ज‍िसे जहां देखा, वहीं मारा, गाड़‍ियां जलाईं, स्‍टेशनों को आग लगाया। मामला गरम देख नेताओं ने चुप्‍पी साध ली, पर बलात्‍कार के आरोप में सालों से जेल में बंद आसाराम बापू से रहा नहीं गया। उन्‍होंने गुजरात की जेल से ही बयान जारी क‍िया। उन्‍होंने इस मामले के पीछे बाबा रामदेव का हाथ बताया है। उन्होंने कहा, ‘मैं और बाबा गुरमीत राम रहीम बिल्कुल निर्दोष हैं। हम दोनों बाल ब्रह्मचारी हैं। हम लोगों ने आज तक किसी महिला को छुआ तक नहीं है तो रेप कैसे कर सकते हैं। मैंने और बाबा राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा के कैंप में ऑपरेशन करवाया था। उसके बाद हम लोग ब्रह्मचारी बन गए थे।’

गुरमीत राम रहीम की फ‍िल्‍मों से ज्‍यादा दमदार हैं उनके ये डायलॉग

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रेप केस के चलते सुर्खियों में है। राम रहीम सिंह पर कई अन्य केस हैं, जिससे वो पहले भी विवादों के घेरे में रहे हैं। उन्होंने कई फिल्में भी बनाई है, जिसके स्टंट और डायलॉग काफी मशहूर हुए थे। आज हम आपको राम रहीम के वो डायलॉग बता रहे हैं, जो काफी हिट हुए थे।

रामदेव पर हमला बोलते हुए आसाराम ने कहा, ‘बाबा रामदेव ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर हम दोनों को फंसावाया है। बाबा रामदेव शुरू से ही हमारी प्रसिद्धि से जलते थे। मेरे और बाबा राम रहीम के जलवे बाबा रामदेव से कहीं ज्यादा थे। अगर हमें फंसवाते नहीं तो हम उनके धंधे को चौपट कर सकते थे। उनकी पतंजलि से ज्यादा डेरा सच्चा सौदा और मेरे प्रोडेक्ट बिकते थे। वे बाबा बिरादरी पर अकेला राज करना चाहते हैं।’ आसाराम ने इस बात पर भी आपत्ति जताई क‍ि उनके मामले पर फैसला क्‍यों नहीं हो रहा? उन्‍होंने कहा क‍ि अगर फैसला आ जाता तो हमारे समर्थक भी सड़कों पर उतरते। हमें भूल चुकी जनता एक बार फ‍िर हमारा रुतबा देख पाती। उन्‍होंने आरोप लगाया कि‍ साज‍िशन उनके मामले में फैसले में देरी करवाई जा रही है। उन्‍होंने च‍िंता जताई कि‍ कहीं जेल में ही उनकी मृत्‍यु न हो जाए और रेप का कलंक कभी धुल ही न पाए।

गुरमीत राम रहीम की इन तस्वीरों ने भी मचाया था धमाल

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह।

आसाराम के बाद बाबा रामपाल की भी प्रतिक्रिया आई। रामपाल ने भी कहा कि उन्‍हें भी रामदेव की साजिश का श‍िकार बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की, ‘मुझे, बाबा आसाराम और बाबा राम रहीम को एक ही जेल में रखा जाए, ताक‍ि राम रहीम गाने सुना कर हमारा मनोरंजन तो कर सकें।’ इन दोनों कथित बाबाओं के बयान पर उनके समर्थकों ने ध्‍यान देने की कोशिश की, पर राम रहीम के समर्थकों ने उन्‍हें खदेड़ द‍िया।

बाबा राम रहीम से संबंधित सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

(नोटः इस खबर का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। यह खबर सिर्फ आपको हंसाने के लिए लिखी गई है।)