हाल ही में भारत सरकार ने देशभर में जीएसटी लागू किया गया। इस बिल पर सरकार का कहना है कि इससे देश में समान रेट पर सामान मिलेगा, क्योंकि पूरे देश में समान टैक्स होगा। सरकार द्वारा लाए गए इस बिल पर सोशल मीडिया पर खूब जोक्स बने हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं जीएसटी बिल पर बनी एक फनी कथा, इस कथा को सुनने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस कथा को मारवाड़ी भाषा में सुनाया गया है। इस कथा को बहुत ही मजेदार अंदाज में सुनाया गया है। इसमें पीएम मोदी को राजा कहकर संबोधित किया गया है।

फेसबुक से अपलोड किए गए इस वीडियो में कहा गया है,” जीएसटी माता की कथा सुन लो लुगाइयों। कथा सुनने वाले सूरत की साड़ी ले आओ, खाने के लिए कुछ ले आओ।’ इसके बाद जीएसटी की कथा शुरू होती है- ‘एक समय की बात है अपने ही देश में 21 वीं सदी में एक राजा था। उस राजा ने बहुत ही नाम कमाया। राजा महंगे-महंगे कपड़े पहनता था। राजा रोज-रोज नए-नए कानून बनाता और विदेशों में घूमता। पूरी दुनिया में राजा की चर्चा होती थी। हर कोई राजा को जानने लगा। एक दिन राजा रात में घूम रहा था, तभी राजा के मन में विचार आया कि अगर कपड़ों पर टैक्स लगा दूं तो सरकारी खजाने में खूब कमाई होगी।’ इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सुने ये मजेदार वीडियो-

इसके बाद राजा ने अपने मंत्रियों की एक बैठक बुलाई और राजा ने अपने सलाहकारों से चर्चा की तो एक मंत्री ने कहा कि महाराज जीएसटी तभी कामयाब होगी, जब किसी औरत को कपड़ा मंत्री बनाया जाए। मंत्री की बात मानकार राजा ने 16 जुलाई 2016 को स्मृति नाम की औरत को कपड़ा मंत्री बना दिया’ वीडियो के आखिरी में जीएसटी माता की जय के नारे लगाए गए हैं।

इस वीडियो की बातें सुनकर आप अपनी हंसी नही रोक पाएंगे। इस वीडियो को Mera Jaipur नाम के फेसबुक फेज से अपलोड किया गया। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो को देखने वालों ने इस वीडियो पर कई फनी कमेंट्स किए  हैं।