असम में NRC का ड्राफ्ट इस वक्त चर्चे में है। इस ड्राफ्ट में असम में रह रहे लोगों की नागरिकता से संबंधित सूचनाए हैं। न्यूज चैनलों पर भी इस मुद्दे को लेकर गरमागरम बहस छिड़ी हुई है। इस बीच ‘रिपब्लिक टीवी’ पर एंकर अरनब गोस्वामी का इस मुद्दे पर हुआ एक शो सोशल मीडिया पर चर्चे में है। इस शो के कुछ अंश सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इस शो के इस अंश पर खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल शो के दौरान अरनब गोस्वामी ने शो में बतौर गेस्ट मौजूद एक मौलाना से कहा कि वो उनके तीन शब्दों को तीन बार दोहरा कर दिखाएं। यह शब्द थें ‘बांग्लादेशी गो होम’। शो के दौरान अरनब गोस्वामी मौलाना से बार-बार यह बात कह रहे हैं कि वो इस शब्द को दोहरा कर दिखाएं वो उनके दोहराए गए शब्द को वायरल कर देंगे। थोड़ी देर बाद मौलाना अरनब को जवाब देते हैं और इस शब्द को वो दोहराते हैं। मौलाना के जवाब पर अरनब के रिएक्शन को लेकर ट्विटर पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
एक यूजर ने लिखा कि ‘अरनब गोस्वामी ऐसे सोचते हैं जैसे की वो भाजपा के अध्यक्ष हो’। एक यूजर ने लिखा कि ‘यह तो स्क्रिप्ट का उल्टा हो गया।’ एक यूजर ने लिखा कि उनका चेहरा ऐसा हो गया, अब बच्चे की टीआरपी गिराएगा क्या।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘ऐसा जर्नलिज्म दूसरी तरह की सभी जर्नलिज्म से ऊपर है।’ अल्का रावत ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘अरनब गोस्वामी के साथ कुछ समस्या है क्या।’ मैडी नाम के एक यूजर ने लिखा ‘शर्मनाक जर्नलिज्म’। इन सभी प्रतिक्रियाओं के अलावा कई दिलचस्प मीम्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किये गये हैं।
Ye to script ka ulta ho gaya
— Sarcastic Soul (@sarcastic_s0ul) July 31, 2018
His face was like, ab bache ki TRP girayega kya…
— josh (@Kya_josh) July 31, 2018
Hahahahahaha! This is journalism to another level that is beyond all levels
— Haris Ali (@d507562c301f496) July 31, 2018
*You will believe what happens next* pic.twitter.com/Ppg4gVMqtl
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) July 31, 2018
Arnab go home… pic.twitter.com/XUaSSi9DD3
— Prashant (@Prash1694) July 31, 2018
Arnab Goswami thinks as if he is the BJP president pic.twitter.com/YOvBfxD0eB
— puyad mukund (@MukundPuyad) July 31, 2018