शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन का एक अहम पड़ाव होता है। शादी के वक्त हर लड़का और लड़की के मन में यह सवाल आता है कि उसका जीवनसाथी कैसा होगा। साथ ही उसका स्वभाव कैसा होगा। कई बार इंसान को उसके स्वभाव के विपरीत जीवनसाथी मिल जाता है। जिसका मलाल उसे जिंदगी भर रहता है। ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताया गया है। ऐसे में यदि शादी से पहले लाइफ पार्टनर के स्वभाव का पता चल जाए तो व्यक्ति पछतावे में नहीं पड़ता है। आगे ज्योतिष के अनुसार जानते हैं आपके जीवनसाथी का स्वभाव कैसा होगा।

मेष: ज्योतिष के अनुसार मेष राशि से संबंध रखने वाले जातकों की पत्नी का स्वभाव शांत होता है। हालांकि इस राशि के लोगों की पत्नी कई बार मनमौजी भी करती हैं। साथ ही इनकी आंखें आकर्षक होती हैं। कई बार गुस्सा करने पर इनका स्वभाव उग्र भी हो जाता है।

वृषभ: वृष राशि के लोगों की पत्नी का स्वभाव गुस्सैल होता है। हालांकि आपकी जीवनसाथी रोमांटिक और दिखने में सुंदर होती है। इन्हें सजने-संवरने का बेहद शौक होता है। इसके अलावा कलाकारी में अव्वल और धर्म में रुचि रखने वाली होती है।

मिथुन: ज्योतिष के मुताबिक इस इस राशि के लोगों की पत्नी देखने में सुंदर तो होती ही है साथ ही बात बनाने में भी आगे रहती है। इन्हें कपड़ों और गहनों का भी बहुत अधिक शौक रहता है।

कर्क: इस राशि के लोगों की पत्नी का स्वभाव मिलनसार होता है। रंग और स्वरूप में भी अच्छी होती हैं। शांत स्वभाव इनका विशेष गुण होता है। हालांकि जब कोई बात इन्हें चुभ जाती है तो उस पर अड़ी रहती हैं।

सिंह: सिंह राशि के जातकों की पत्नी का स्वभाव प्रभावशाली होता है। इनका मिजाज गर्म होता है। जिस कारण बात-बात पर झगड़ा करना इनका स्वभाव होता है। इसके अलावा शारीरिक रूप से दुबली-पतली होती है।

कन्या: कन्या राशि के लाइफ पार्टनर का स्वभाव अच्छा होता है। ये अच्छी सोच की धनी होती हैं। साथ ही परिवार में सबके साथ तालमेल बनाकर चलने वाली होती है। इसके अलावा धर्म के कार्यों में भी रुचि लेने वाली होती है।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला: इस राशि के लोगों की पत्नी का स्वभाव हंसमुख होता है। इसके अलावा ये रूपवती और गुणवती भी होती हैं। सहनशीलता इनका प्रमुख गुण होता है। साथ ही तनावमुक्त होकर काम करने वाली होती हैं।

वृश्चिक: इस राशि के लोगों की पत्नी का स्वभाव चालाक वाला होता है। ये अपनी किसी भी समस्या को आसानी से खत्म कर लेती हैं। इन्हें बेवकूफ बनाना बहुत मुश्किल काम है।

धनु: इस राशि के जातक की जीवनसाथी सुन्दर, धार्मिक और बेहद खर्चीले स्वाभाव की होती हैं। इन्हें शॉपिंग और नई नई जगहों पर घूमना फिरना पसंद होता हैं। साथ ही इन्हें गुस्सा होने पर भी जल्दी से किसी अन्य लोगों पर गुस्सा नहीं होती है। इनकी धर्म-कर्म में विशेष रूचि रहती है।

मकर: इस राशि के जातक की जीवनसाथी खुले ख्यालों वाली स्वभाव की होती है। इन्हें किसी के दबाव में रहना अच्छा नहीं लगता है। यह सब कार्य अपने मन के अनुकूल करती है, यह शारीरिक रूप से सांवली और लम्बी दुबली के साथ बिना शर्म की भावना रखने वाली होती है।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों की पत्नी का स्वभाव धार्मिक होता है। अंधभक्ति इन्हें पसंद नहीं होती है। ये अपने पति के प्रति काफी वफादार होती हैं। इसके अलावा ये थोड़ी शक्की स्वभाव की होती हैं।

मीन: इस राशि के जातकों की पत्नी का स्वभाव शर्मीला होता है। स्वरूप से ये सुंदर होती हैं। अनावश्यक बातचीत करना इन्हें पसंद नहीं होता है। साथ ही इन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहती है। परिवार में तालमेल बनाकर चलना इनका गुण होता है।