प्रेमी और प्रेमिका के बीच में अकसर किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होते रहते हैं। लेकिन कई बार प्रेम संबंधों में तनाव इतने बढ़ जाते हैं कि आपस में दूरी आ जाती है। ऐसा आपके बीच में सही तालमेल नहीं बैठ पाने के कारण होता है। आपके संबंधों में किसी तरह की खटास न आए इसके लिए आपको अपने प्रेमी को अच्छे से जानना जरूरी है। आपको उनकी पसंद ना पसंद के बारे में जानकरी होनी चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़कों को ऐसी कौन सी चीजें हैं जो अपनी फिमेल पार्टनर की बिल्कुल पसंद नहीं होती हैं…

मेष: इस राशि के लड़के टाइम बम के समान होते हैं। इन्हें बहस करना पसंद नहीं होता लेकिन फिर भी अगर इनसे कोई लड़ाई करे तो वह उस पर बम की तरह फट जाते हैं।

वृष: इस राशि के लड़कों को अपनी पर्सनल चीजें किसी से भी शेयर करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इसलिए अगर इस राशि के लड़कों को आप डेट कर रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उनकी चीजों को उनसे बिना पूछे इस्तेमाल न करें।

मिथुन: इस राशि के जातक चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उनकी हर बात को गंभीरता से सुने। इसलिए इस राशि के लड़कों को डेट करते समय इस बात पर ध्यान दें कि इनकी किसी चीज को इग्नोर न करें।

कर्क: इन लोगों को अपनी तुलना किसी से करवाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इसलिए अगर इस राशि का लड़का आपका प्रेमी है तो इनकी कभी किसी से तुलना न करें।

सिंह: इस राशि के पुरुष काफी संवेदनशील होते हैं। इन्हें अगर कोई अच्छे से रिस्पांस नहीं देता तो यह काफी दुखी हो जाते हैं।

कन्या: ये लड़के स्वभाव के जिद्दी होते हैं। और हर किसी से अपनी बात मनवाना चाहते हैं। इसलिए यह अपने साथी से तब तक बहस करते रहते हैं जब तक वह उनकी बात न मान ले।

तुला: इस राशि के लड़कों को डेट करते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनसे कभी किसी समान की खरीदारी करते समय कोई राय न लें। इन्हें अपने पार्टनर की ये आदत सबसे बुरी लगती है।

वृश्चिक: इस राशि के लड़के ज्यादातर झूठ बोलते हैं। अगर इनकी गलती पकड़ी जाये तो वह उसे मानने के बजाय उस पर बहस करने लगते हैं।

धनु: अपनी सीमा में रहकर अपनी मर्जी से इस राशि के लड़के काम करते हैं। इन्हें पता होता है कि इनका कर्तव्य क्या है। ना तो ये दूसरों की शिकायत करते हैं ना ही इन्हें दूसरों से अपनी शिकायत सुनना पसंद होता है।

[bc_video video_id=”5971657835001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर: इस राशि के लड़कों को झूठी बातें और दिखावा पसंद नहीं होता है। अगर आप इनके सामने अच्छाई का नाटक कर रहे हैं तो पकड़े जाने पर आप अपना सम्मान इनकी नजरों में हमेशा के लिए खो सकते हैं।

कुंभ: इस राशि के लड़के खुले स्वभाव के होते हैं। इन्हें किसी के दबाव में कोई काम करना पसंद नहीं होता है।

मीन: इस राशि के लड़के चिड़चिड़े स्वभाव के होते हैं इसलिए इनसे बेवजह मजाक न करें तो अच्छा होगा।