जब परिवार में कोई नई नवेली दुल्हन आने वाली होती है तो लोग घर में काफी परिवर्तन करते हैं। कोई घर का रेनोवेशन करवाता है तो कोई बने हुए घर में कुछ बदलाव कर देता है। कुल मिलकार कुछ न कुछ परिवर्तन तो किया ही जाता है। अकसर लोग घर में नई बहू के आने को लेकर बाते करने लगते हैं कि बहू के घर में कदम कैसे रहेंगे। बहू के आने पर अच्छा होता है तो लोग उसे शुभ मानते हैं और वहीं अगर कुछ खराब होने लगे तो मन ही मन उसकी अशुभता से जुड़े विचार आने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में अच्छा या बूरा होना बहू पर नहीं बल्कि उस घर के लोगों का ही दोष होता है वो कैसे यहां जानिए…
ऐसा अकसर देखने या सुनने को मिलता है कि घर में नई बहू के कदम पड़ते ही तरक्की होने लगती है। लेकिन इसके लिए बहू नहीं बल्कि उस घर में बहू के आने से पहले जो बदलाव किये थे वो जिम्मेदार होते हैं। जो कि सकारात्मक दिशा में बदलाव हुए थे। लेकिन अगर बहू के घर में आने से घर में कुछ भी अच्छा नहीं होता है तब भी लोग बहू को दोषी समझने लगते हैं लेकिन इसके लिए भी बहू नहीं बल्कि घर में किये गये बदलाव जिम्मेदार होते हैं। जो जाने अनजाने आप से गलत तरीके से हो गए हैं। जो परिवार पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं।
[bc_video video_id=”5971657835001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
घर में बहू के आने से पहले ही उसका बेडरूम निर्धारित किया जाता है। साथ ही कई बार उसका नये तरीके से निर्माण भी कराया जाता है। बस इसी चीज में सावधानी बरतने की जरूरत होती है क्योंकि गलत दिशा में बनवाया गया बेडरूम या बाथरूम वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इसलिए घर में किसी भी तरह का बदलाव करते समय वास्तु का जरूर पता लगवा लेना चाहिए। घर में नई बहू का बेडरूम बनवाते समय सही दिशा के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। जैसे कि बेडरूम के लिए सही दिशा उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा मानी गई है। यह दिशा वंश वृद्धि में भी सहायक होती है। बाथरूम का निर्माण हमेशा उत्तर दिशा में ठीक होता है।