साल 2017 के अक्टूबर माह का दूसरा सप्ताह ( 15 अक्टूबर – 21 अक्टूबर) है। ऐसे में विभिन्न राशि वाले जातक यह जानना चाहेंगे कि उनका आने वाला सप्ताह कैसा होगा। ताकि उसके मुताबिक वह अपने कार्य कर सके। ऐसे में महागुरु गौरव मित्तल बता रहे हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए (15 अक्टूबर – 21 अक्टूबर) दिन कैसा रहेगा। मिथुन राशिवालो के लिए इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है, आमदनी में वृद्धि हो सकती है, कार्यक्षेत्र में लाभ होने से
आपका मन प्रसन्न रहेगा, आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है, आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, छात्र परीक्षा के लिए जमकर मेहत करेंगे, किसी नई जॉब का ऑफर आ सकता है।
तुला राशिवालों के लिए इस सप्ताह आप पर काम का बोझ अधिक है परंतु कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। यह सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है, कामयाबी आपके साथ होगी। निजी जीवन, दांपत्य एवं लव लाइफ में जीवनसाथी से मधुरता रहेगी, रोमांस का आनंद मिलेगा।
मेष (Aries) राशि के बारे में Mar 21 – Apr 20
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी | शुभ दिशा: दक्षिण
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है, समय आपके अनुकूल है, आप काम में व्यस्त रहेंगे,
कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी होगी। छात्रों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना
करना पड़ सकता है हलाकि इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल
संभावना है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ सही वक़्त बीतेगा, आप
रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्यार का इजहार करने के लिए यह समय अच्छा है। परिवार के
लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह पूरी
तरह से ठीक रहेगा, वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें, माता
जी की सेहत में कमी देखी जा सकती है।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) पास के मंदिर में मिठाई दान करें, हनुमान जी को चोला चड़ाए; शनिवार हनुमान जी को लाल लंगोट चढाएं।
2) हमेशा एक लाल रंग रूमाल या नैपकिन ले।
3) प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4) गायत्री मंत्र का पाठ करने में मदद मिलेगी।
5) बन्दरों को गुड़ चना देना चाहिए।
6) लाल वस्त्र ब्राह्मणों को दान दें।
7) वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं ।
8) चिड़ियों को दाना डालें।
वृषभ (Taurus) राशि के बारे में Apr 21 – May 21
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है, आप अपने काम के प्रति संकल्पबद्ध रहेंगे, कहीं से
अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है, कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल
सकती है। आप नई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। छात्रों को इस सप्ताह कड़ी मेहनत करनी पड़
सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे, रोमांस का भरपूर समय
मिलेगा। घर में किसी तरह का क्लेश भी संभव है। घर में भाई-बहनों से भी आपके रिश्ते
मधुर रहेंगे। पुरानी बीमारी इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती है, परिवार के किसी
सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद
सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) माता का आशीर्वाद अहम भूमिका निभाएँगे।
2) माता को खीर का भोग लगाने लाभदायक माना जाता है।
3) दही से स्नान लाभदायक होगा।
4) शहद, सौंफ और खाण्ड आदि का दान बहुत लाभदायक होगा।
5) काली या लाल गाय की सेवा करना या पालना शुभ माना जाता है।
6) माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए।
7) चांदी की उंगूठी दाएं हाथ के अंगूठे में पहनना चाहिए।
मिथुन (Gemini)राशि के बारे में Apr 21 – May 21
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है, आमदनी में वृद्धि हो सकती है, कार्यक्षेत्र में लाभ होने से
आपका मन प्रसन्न रहेगा, आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट में
निवेश करना शुभ साबित हो सकता है, आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल
होगी। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, छात्र परीक्षा के लिए जमकर मेहत
करेंगे, किसी नई जॉब का ऑफर आ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियों की बहार बहेगी,
जीवनसाथी संग रोमांस का आनंद मिलेगा। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं।
परिवार में भी सब सामान्य होगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, सेहत भी दुरुस्त रहेगी परन्तु
भाई-बहनों की सेहत में कमी आ सकती है।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) खाने से पहले हर दिन कौवे को खाना खिलाओ।
2) पक्षियों को दाना डालना शुभ है।
3) बंदरों को गुड़ दान करना चाहिए।
4) सख्त शाकाहारी बनें, मांस-मदिरा से परहेज करना चाहिए।
5) सोने और चाँदी की चेन धारण करना चाहिए।
6) गाय को प्रतिदिन हरी घास अथवा पालक खिलाएं।
7) सीप की पूजा करें।
8) बुध की वस्तु जैसे मूंग की दाल, हरे रंग की चूड़ी बुधवार के दिन दान करें।
कर्क (Cancer) राशि के बारे में Jun 22 – Jul 22
राशि स्वामी: चंद्रमा | शुभ रत्न: मोती | शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पश्चिम
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, कार्यभार बढ़ेगा , आर्थिक लाभ योग में है, प्रोफ़ेशनल
क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। समय शेयर या नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ
है। यह सप्ताह छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, छात्रों को कड़ी मेहनत
करनी पड़ सकती है। यदि आप जॉब करते है तो करियर के लिए सप्ताह अनुकूल है, नई
जॉब का ऑफर आ सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी हलाकि वैवाहिक जीवन में
भी किसी तरह का विवाद संभव है। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना
बनें। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक व व्यावसायिक यात्रा के योग
रहेंगे, धार्मिक क्रियाओं में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने
की भी संभावना है।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) चावल, मोती व चांदी का दान करना चाहिए।
2) हरे रंग से दूर रहें ।
3) अपने बटुए में चांदी के टुकड़े (चौकोर आकार) रखें; घर की अलमारी में चाँदी का टुकड़ा रखना चाहिए अथवा
अपने गले में चांदी का चन्द्रमा बनाकर लॉकेट की तरह धारण करना चाहिए।
4) माता का आशीर्वाद अहम भूमिका निभाएँगे।
5) कन्याओं को खीर बनाकर भोजन करना चाहिए।
6) खाने में दही शामिल करना चाहिए।
7) भगवान भोले शंकर की पूजा करनी चाहिए एवं दूध से अभिषेक करना चाहिए।
8) सुबह दूध में भिंगोकर चावल गाय को खिलानी चाहिए।
सिंह (Leo)राशि के बारे में Jul 23 – Aug 22
राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रत्न: माणिक्य | शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पूरब
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह आर्थिक लाभ मिलने के शुभ संकेत हैं, कार्यभार बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में लाभ होने से
आपका मन प्रसन्न रहेगा, प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। समय शेयर
या नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ है। इस सप्ताह छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती
है, किसी नई जॉब का ऑफर आ सकता है। इस सप्ताह घर में किसी से अनबन हो सकती है
अतः वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह आपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने
को मिलेंगे, अपने स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें। मांगलिक कार्यों में रुझान बढेगा।
किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) उगते सूर्य की उपासना करे, नित्य सूर्य को ताम्बे के लोटे से जल अर्पण करे साथ ही पीले रंग के चन्दन से अर्क दे
और ११ सूर्य नमस्कार करें।
2) तुलसी के पौधे पर हर शाम घी का दीपक लगायें।
3) रविवार को गायों को सूर्य के समान रोटी बना के स्वयं के हाथ से खिलाये।
4) मांस -और शराब को हाथ भी न लगाये न पीये न किसी को पिलाये।
5) सूर्य यज्ञ करवा सकते है, सूर्य के जाप कर सकते है।
6) गायत्री यज्ञ भी किया जा सकता है।
7) आदित्य हृदय स्तोत्र का प्रतिदिन सुबह स्नान करके पाठ करना चाहिए।
8) जब आप किसी विशेष काम से घर से बाहर निकलें तो गुड़ की एक डली मुंह में डाल पानी पिएं फिर जाएं।
9) ब्राह्मणों को तांबे के बर्तन में गेहूं का दान देना चाहिए।
कन्या (Virgo) राशि के बारे में Aug 23 – Sep 22
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है, किसी नए व्यापार और निवेश के लिए समय अनुकूल है,
आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है अथवा कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु
आपको वापस मिल सकती है। सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, पढ़ते समय एकाग्रता
बनाये रखे। इस हप्ते शादीसूदा लोगो की लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी, बिगड़े रिश्ते
सुधर सकते हैं। परिवारजनों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे, पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता
आएगी। इस सप्ताह आप स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें, अपना ख्याल रखे। समाज में
आपकी ख्याति, मान-सम्मान बढ़ेगा,सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) सख्त शाकाहारी बनें, मांस-मदिरा से परहेज करना चाहिए।
2) किसी भी मंदिर में दूध और चावल दान करें।
3) बंदरों को गुड़ दान करना चाहिए।
4) खाने से पहले हर दिन कौवे को खाना खिलाओ।
5) रोज चांदी का गिलास से पानी पिए।
6) पक्षियों को दाना डालना शुभ है।
7) सोने और चाँदी की चेन धारण करना चाहिए।
8) गाय को प्रतिदिन हरी घास अथवा पालक खिलाएं।
9) बुध की वस्तु जैसे मूंग की दाल, हरे रंग की चूड़ी बुधवार के दिन दान करें।
10) प्रतिदिन दुर्गा मां की पूजा करनी चाहिए और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।
तुला (Libra) राशि के बारे में Sep 23 – Oct 23
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह आप पर काम का बोझ अधिक है परंतु कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन
प्रसन्न रहेगा, आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के
आसार हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। यह सप्ताह छात्रों के
लिए बेहतरीन होगा, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है, कामयाबी
आपके साथ होगी। निजी जीवन, दांपत्य एवं लव लाइफ में जीवनसाथी से मधुरता रहेगी,
रोमांस का आनंद मिलेगा। पारिवारिक स्तर पर सावधान रहने की आवश्यकता है, घर में
किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की भी
संभावना है।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) माता का आशीर्वाद अहम भूमिका निभाएँगे।
2) दही से स्नान लाभदायक होगा।
3) शहद, सौंफ और खाण्ड आदि का दान बहुत लाभदायक होगा।
4) जीवन-संगिनी का सम्मान करना लाभदायक माना जाता है।
5) माता को खीर का भोग लगाने लाभदायक माना जाता है।
6) काली या लाल गाय की सेवा करना या पालना शुभ माना जाता है।
7) शुक्र की वस्तु का दान करना चाहिए जैसे दूध, मोती, दही।
8) माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए।
वृश्चिक (Scorpio) राशि के बारे में Oct 24 – Nov 22
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है, धन संबंधी मामलों में बेहद सुभकारी साबित होगा,
शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन
करेंगे। यह सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, मेहनत का फल मिलेगा, कामयाबी
आपके साथ होगी। निजी जीवन, दांपत्य एवं लव लाइफ में जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।
परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह पूरी तरह से ठीक रहेगा।
घर में धार्मिक अथवा मांगलिक प्रसंग का आयोजन हो सकता है। किसी मेहमान के
आगमन की सम्भावना हैं। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) शनिवार हनुमान जी को लाल लंगोट चढाएं।
2) प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
3) पास के मंदिर में मिठाई दान करें।
4) दूध, गुड़ और चावल का मंदिर में दान करें।
5) बन्दरों को गुड़ चना देना चाहिए।
6) हमेशा एक लाल रंग रूमाल या नैपकिन ले।
7) रात को सर के पास पानी रखकर सोएं और इस जल को सुबह पेड़ में डाल दें।
धनु (Sagittarius) राशि के बारे में Nov 23 – Dec 21
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है, कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी परन्तु खर्च, गुस्से और आवेश
पर नियंत्रण रखें; किसी भी व्यक्ति के साथ व्यर्थ विवाद से बचें, संयम बनाए रखें।
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने चाहिए। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर
रहेंगे, आप रोमांटिक मूड में रहेंगे, पैदा हुए मतभेद सुलझ सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में
प्रगाढ़ता आएगी, कोई धार्मिक कार्य में ध्यान लगा सकते है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह
सप्ताह सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं अथवा
किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं, किसी मेहमान के आने की संभावना है।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) पीला चंदन लगाना चाहिए व बृहस्पतिवार के दिन पीला वस्त्र पहनना चाहिए।
2) वृद्धों और अनाथों को केले या मिठाई दान करें।
3) किसी भी मंदिर में हल्दी दान करें।
4) सोने के गहने पहने।
5) गैर-शाकाहारी भोजन और अलकोहोल से दूर रहें।
6) घी का दीपक जलाकर बृहस्पतिवार के दिन केले की पूजा करनी चाहिए।
7) किसी भी नए काम शुरू करने से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें।
मकर (Capricon) राशि के बारे में Dec 22 – Jan 20
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह आप व्यस्त रहेंगे, कार्यक्षेत्र में अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिलेगी। वित्तीय
मामलों में सावधानी बरतें। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं, लोग
आपकी कार्यक्षमता को सराहएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परिक्षाओं में भाग लेने के
लिए समय अनुकूल है। इस हप्ते लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी; पूरे सप्ताह आप
रोमांटिक मूड में रहेंगे; अपने प्यार का इजहार करने के लिए यह समय अच्छा है। घर में
सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत ताजगी से परिपूर्ण रहेगी, कई दिनों से चली आ रही बीमारी
से आराम मिलेगा परन्तु परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आध्यात्म
के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए।
2) बंदरों की सेवा और केले के पेड़ में दूध देना चाइये।
3) रोटी पर सरसों तेल लगकार गाय को अथवा कुत्ते को खिलाना चाहिए।
4) गाय व बैल को दूध-चावल खिलाना चाइये।
5) दस अंधजनों को भोजन करना चाहिए और शराब से दूर रहना चाहिए।
6) चांदी का चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें।
7) शनिवार के दिन दूध और काले तिल से पीपल की पूजा करनी चाहिए।
8) शनिवार के दिन शनि मंदिर में दीप दान दें।
कुंभ (Aquarius) राशि के बारे में Jan 21 -Feb 18
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह सितारे आपके साथ नहीं हैं, आप चुनौतियों को लेकर थोड़े परेशान दिखेंगे, जेब
से पैसा का प्रवाह अधिक हो सकता है। प्रॉपर्टी से आपको लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए
अच्छा समय, मेहनत करने पर कामयाबी आपके साथ होगी, मेहनत करने के लिए तैयार
रहना होगा। जीवनसाथी संग प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना
बनें। इस सप्ताह आपके घर-परिवार में किसी मंगल कार्य के होने की संभावना है अथवा
आप किसी तीर्थ यात्रा या अन्य धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं या आध्यात्मिक क्रिया-
क्लापों एवं दान धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए।
2) रोटी पर सरसों तेल लगकार गाय को अथवा कुत्ते को खिलाना चाहिए ।
3) बंदरों की सेवा और केले के पेड़ में दूध देना चाइये।
4) बेघर लोगों को जूते का दान करें।
5) छोटे चांदी की गेंदों को खरीदें और अपनी जेब या हैंडबैग में हमेशा रखें।
6) शाकाहारी बनें और अल्कोहोल छोड़ दें।
7) झूठ बोलने से बचे।
8) अधिक गहरे हरे रंग के कपड़े पहनें।
9) अंधा लोगों की सहायता करें।
10) शनिवार के दिन दूध और काले तिल से पीपल की पूजा करनी चाहिए।
11) शनिवार के दिन शनि मंदिर में दीप दान दें।
मीन राशि के बारे में (Pisces) Feb 19 – Mar 20
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
साप्ताहिक राशिफल (१५ अक्टूबर २०१७ – २१ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह समय आपके अनुकूल है, कारोबार में भी इज़ाफा होगा। ऑफ़िस में आपके
सहकर्मी और सीनियर आपके कार्य से ख़ुश होंगे हलाकि सप्ताह आपके लिए थोड़ा
भागदौड़ भरा रह सकता है। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, परीक्षा
के नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे। इस सप्ताह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे, लाइफ पार्टनर के
साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, परिवार से भरपूर
सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें। इस सप्ताह आपका आध्यात्म की
ओर झुकाव बढेगा।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) माता दुर्गा की आराधना कर भोग लगाकर आशीष लेना शुभ व कल्याणकारी रहेगा।
2) मुर्गे को दाना देना व साधू या पंडित को वस्त्र दान देने से भी राहत मिलेगी।
3) घी, आलू व कपूर मंदिर में दान करना चाइए।
4) गैर-शाकाहारी भोजन और अलकोहोल से दूर रहें।
5) धार्मिक स्थलों पर बादाम दान, माथे पर केसरिया तिलक लगाना शुभ होगा।
6) सोने के आभूषण हमेशा धारण रखने शुभ होगा।
7) पीला चंदन लगाना चाहिए व बृहस्पतिवार के दिन पीला वस्त्र पहनना चाहिए।
8) वृद्धों और अनाथों को केले या मिठाई दान करें।
9) किसी भी मंदिर में हल्दी दान करें।
10) घी का दीपक जलाकर बृहस्पतिवार के दिन केले की पूजा करनी चाहिए।