Venus Transit in September: शुक्र का कर्क राशि में गोचर (Venus Transit In Cancer) शुक्र ग्रह मिथुन राशि को छोड़कर 1 सितंबर, मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने वाला है। बता दें कि 28 सितंबर, सोमवार तक शुक्र कर्क राशि में ही रहेंगे। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं जो शुक्र को बहुत प्रिय हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि शुक्र का कर्क राशि में गोचर शुभ फल देने वाला साबित होगा। लेकिन इस गोचर का किसी राशि पर अनुकूल तो किसी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव –
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर शुभ फल देने वाला साबित होगा। नए वाहन खरीदने के योग बनेंगे। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
वृष राशि: शुक्र वृष राशि का स्वामी ग्रह है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और धन लाभ होगा।
मिथुन राशि: शुक्र गोचर आपकी राशि में मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। धन में वृद्धि होगी लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य की वजह से चिंतित रहेंगे।
कर्क राशि: कर्क राशि में ही शुक्र गोचर होने वाला है। यह इस राशि के जातकों को मिले-जुले फल देने वाला समय रहेगा। धन लाभ होगा। नौकरीपेशों को कामयाबी मिलेगी।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। यह समय दांपत्य सुख में वृद्धि करने वाला साबित होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ समय है, मान सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। सुख समृद्धि और यश बढ़ेगा।
तुला राशि: यह समय आपके नौकरी व कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों की प्रेम संबंधों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बढ़ेगा। यह समय आपके सुखों में वृद्धि करने वाला साबित होगा।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा परिश्रम भरा हो सकता है। इस राशि के जातकों के सुखों में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव हो सकता है।
मकर राशि: शुक्र गोचर का यह समय आपको करियर, नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। धन आगमन होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को कला से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
मीन राशि: इस समय आप को नया जीवन साथी मिल सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। विवाह के योग भी बन सकते हैं। धैर्य से काम करें। सफलता मिलेगी।