Tula Rashi Varshik Rashifal 2019, Libra Yearly Horoscope 2019 in Hindi: तुला का करियर राशिफल 2019: तुला राशि के जातकों को साल 2019 में अपने करियर को लेकर सजग रहना होगा। आप इस साल अपने करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। साथ ही आपको करियर चुनते समय किसी के दबाव में आने से बचना चाहिए। साल 2019 जॉब चेंज करने के लिहाज से अच्छा नहीं है। ऐसा करने से आपको बहुत ज्यादा लाभ नहीं होगा। कुछ नए अवसर जरूर मिलेंगे।
तुला का लव राशिफल 2019: प्रेम के लिहाज से साल 2019 आपके लिए काफी अच्छा है। इस साल आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। नए रिश्ते की शुरुआत होगी। इससे आपके जीवन में काफी खुशियां आएंगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में भी मजबूती आएगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। उनके लिए ढेर सारा समय निकालेंगे। किसी तरह के मनमुटाव से बचने का प्रयास करना होगा।
[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का वित्त राशिफल 2019: साल 2019 में आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। धनलाभ के योग हैं। नए साल में आप नई प्रॉपर्टी बनाएंगे। साथ ही आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। आप अपने बिजनेस को विस्तार देंगे। इससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। हालांकि बीच में हल्के-फुल्के झटके भी लग सकते हैं। सेहत पर धन खर्च करना होगा। इसके लिए सावधान हो जाएं। तनाव से बचें।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल 2019: स्वास्थ्य के लिहाज से नया साल तुला राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा नहीं है। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप इस साल वात पित से जुड़ी समस्या से परेशान रहेंगे। हालांकि इससे बहुत चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी जीवन शैली में बदलाव लाएं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करना शुरू करें। लाभ मिलेगा।