पति-पत्नी का रिश्ता एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से चुनकर आती हैं और इस धरती पर किसी बहाने उनकी मुलाकात होती है। प्रत्येक दंपत्ति प्रेम-पूर्वक अपना जीवन निर्वाह करने की कोशिश करता है। लेकिन कई बार इनके प्यार की डोर कमजोर पड़ जाती है और इनके बीच विवाद खड़ा हो जाता है। यह विवाद कई बार इतना आगे बढ़ जाता है कि बात तलाक तक पहुंच जाती है। इस विवाद को खत्म करने और पति-पत्नी के बीच प्रेम के बढ़ाने के लिए हिंदू में कई सारे टोटके अपनाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन आसान से टोटकों का इस्तेमाल करके पति-पत्नी के रिश्ते में आई कड़वाहट को समाप्त किया जा सकता है। आज हम आपको इन्हीं टोटकों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

एक प्रचलित टोटके के अनुसार पत्नी को अपने पति के तकिए के नीचे सिंदूर की पुड़िया रखनी चाहिए। ऐसा करते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि सिंदूर का कलर ऑरेंज हो। आपको सिंदूर की यह पुड़िया रात में पति के तकिए के नीचे रखनी चाहिए। इसके बाद सुबह होने पर पत्नी को यह सिंदूर तकिए के नीचे से उठाकर घर के बाहर फेंक देना चाहिए। इसके अलावा पति को अपनी पत्नी के तकिए के नीचे कपूर की नौ छोटी-छोटी टिकिया रखनी चाहिए। सुबह होने पर इसे घर के आंगन में जला देना चाहिए। कहते हैं कि इस टोटके से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

एक अन्य टोटके के मुताबिक पत्नी को अपने पति की तस्वीर पर उसका नाम लिखना चाहिए। ऐसा करते वक्त इस बात का ध्यान दें कि स्याही का रंग लाल हो। इसके बाद इस तस्वीर को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में छुपाकर रख दें। यही काम पति भी अपनी पत्नी की तस्वीर के साथ कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इस टोटके से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और उनमें कभी मतभेद नहीं होता।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]