मेष – आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।
वृषभ – आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। संतान के आरोग्य की चिंता से मन व्याकुल होगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन – आज का दिन अच्छा होगा। मानसिक शांति रहेगी। दफ्तर में मान-सम्मान मिल सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। धन लाभ के संयोग है। कारोबार संबंधी यात्रा पर जा सकेंगे। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है।
कर्क – वैवाहिक जीवन का आनंद उठा पाएंगे। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे।
सिंह – गुस्से पर काबू रखें। खुद पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।
कन्या – मानहानि होने की संभावना है। निद्रा का अभाव रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अपने किसी से मनमुटाव हो सकता है। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पानी से संभलकर रहें।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
तुला – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। आज आपको संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी तथा उनसे लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक – स्वास्थ्य अच्छा होने से आपका मन कार्यों में अच्छा लगेगा। साथ ही उत्साह व उर्जा अनुभव करेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ होने के संकेत हैं। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु – विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों से भेंट हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें।
मकर – हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें। विश्वासघात मिल सकता है। किसी यात्रा पर जाने से बचें। गुस्सा पर काबू रखें। धन हानि के योग हैं। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। नया काम करने से बचें।
कुंभ– कारोबार के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। मित्रों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।
मीन– मित्रों से मुलाकात कर घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। मानसिक तनाव अधिक होने से सेहत भी खराब हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। कारोबार में नुकसान हो सकता है।


