Today health rashifal in hindi: मेष राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपका मानसिक तनाव दूर रहेगा। आपके पुराने रोग ठीक होगे। मानसिक तनाव कम रहेगा।
वृषभ राशिफल: आज अपने विचारों में सकारात्मकता रखें। इसका असर आपकी सेहत पर रहेगा। अपने दिमाग में सेहत का ख्याल बार-बार ना लाएं।
मिथुन राशिफल: आप आप अपनी परेशानी का कारण ढूंढे़ं और उसका इलाज ठीक से करवाएं। वरना आपकी परेशानी आपको लंब समय तक परेशान कर सकती है।
कर्क राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप कसरत पर ध्यान दें। आप कसरत रेगुलर करें इसे बीच-बीच में ना छोड़ें। इससे आप रोगमुक्त रहेंगे।
सिंह राशिफल: आज आपको सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। आपको चोट लग सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आज वाहन ना चलाएं। गाड़ी चलाते समय सीट बैल्ट और हैलमेट का प्रयोग करें।
कन्या राशिफल: आपका मोटापा बढ़ रहा है। इसलिए आप इसे कम करने पर गौर करें। आप मिठाई और तली हुई चीजें से दूर रहें और व्यायाम करें।
[bc_video video_id=”5997338222001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आज आप सर्दी से बचकर रहें। साथ ही संतानपक्ष को इससे बचाएं। आपकी सेहत खराब हो सकती है। सर्दी-जुकाम हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल: आज आपकी सेहत में परेशानी आ सकती है। आप डॉक्टर से चैकअप करवाएं, हो सकता है आपको कोई गंभीर परेशानी हो। सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। माता की सेहत का ख्याल रखना पडे़गा। माता की तबीयत में थोड़ा सुधार आएगा, लेकिन उन्हें आपकी आवश्यकता रहेगी।
मकर राशिफल: आज करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आप तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग करें। आपको राहत मिलेगी।
कुंभ राशिफल: आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप कसरत पर ध्यान दें इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप वजन पर ध्यान दें। खान-पान की शुद्धता पर ध्यान दें।
मीन राशिफल: आज आपको अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपको चोट लग सकती है, सावधान रहें।

