हस्तरेखा विज्ञान में व्यक्ति की हथेली पर मौजूद रेखाओं के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में आंकलन किया है। हस्तरेखा की मानें तो व्यक्ति की हथेली पर कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं जो उसके भविष्य में अमीर या गरीब बनने की जानकारी देती हैं। जी हां, ऐसे लोग जिनकी हथेली पर जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर M आकृति बनती है, वे लोग हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक अपने जीवन में काफी धन कमाते हैं। इन लोगों के बारे में एक दिलचस्प बात यह कही जाती है कि ऐसे लोगों की आर्थिक तरक्की विवाह के बाद शुरू होती है। इनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगती है और नियमीत रूप से इनका प्रमोशन भी होता रहता है।
हस्तरेखा विज्ञान में हथेली पर स्थित भाग्य रेखा को भी धन प्राप्ति का स्रोत बताया गया है। इसके मुताबिक जिन लोगों की भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे शनि पर्वत पर पहुंचती है, उन्हें अपने करियर में काफी धन कमाने का मौका मिलता है। भाग्य रेखा के बारे में कहा जाता है कि यह व्यक्ति को अचानक से धनलाभ प्रदान करती है। ऐसे लोगों के अमीर बनने में उनकी मेहनत से ज्यादा उनकी किस्मत का योगदान होता है। इसके लिए व्यक्ति द्वारा उसके पिछले जन्म में किए गए अच्छे कार्यों को जिम्मेदार माना जाता है।
आपने कुछ लोगों की हथेली पर त्रिकोण का निशान देखा होगा। क्या आप जानते हैं कि हस्तरेखा विज्ञान में इसे धन प्राप्ति का योग बताया गया है। जी हां, हस्तरेखा के मुताबिक जिन लोगों की हथेली पर त्रिकोण का निशान पाया जाता है, ऐसे लोग काफी सुविधा-सम्पन्न जीवन व्यतीत करते हैं। इन लोगों के व्यवसाय में निरंतर विस्तार होता रहता है और इसकी आय के स्रोत में हमेशा बढ़ते रहते हैं। इसके अलावा हस्तरेखा के मुताबिक वे लोग भी अपने जीवन में काफी धन कमाते हैं जिनकी हथेली के अंगूठे से निकलने वाली रेखा गुरु पर्वत तक जाती है।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]